विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं सीएम रेखा, अधिकारियों को लगाई लताड़


विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचीं सीएम रेखा, अधिकारियों को लगाई लताड़

संध्या त्रिपाठी | 20 Apr 2026

 

न‌ई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सोमवार को अधिकारियों पर भड़क उठीं।सीएम रेखा आजादपुर मंडी,गुप्ता मार्केट और आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंची थीं।सीएम ने यहां DMRC और PWD द्वारा चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली।निरीक्षण के दौरान सीएम रेखा ने सभी संबंधित विभागों को स्थानीय नागरिकों के आवागमन और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 
इस दौरान सीएम रेखा ने अधिकारियों को लताड़ भी लगाई।

सीएम रेखा ने अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश

सीएम रेखा गुप्ता की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ, निर्धारित समय-सीमा के भीतर और गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना पूरे किए जाएं, ताकि जनता को समय पर सभी आवश्यक सुविधाएं मिल सकें।आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई, कूड़ा उठान और बेहतर प्रबंधन को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

 
24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही सरकार

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्लीवासियों के लिए हम बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और उनकी जरूरतों के अनुरूप सुविधाएं विकसित कर रहे हैं। वर्षों से उपेक्षित क्षेत्रों में भी नए विकास कार्यों का शुभारंभ हुआ है, और इन्हें समय पर पूरा कर जनता को समर्पित करने के लिए हमारी सरकार 24×7 मिशन मोड में कार्य कर रही है।

लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एक्स पर पोस्ट कर कहा,जनसुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई, देरी या लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। दिल्ली के नागरिकों को बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर,सुगम आवागमन और भरोसेमंद व्यवस्थाएं देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी सरकार सभी विकास कार्यों का समय-समय पर ऑन ग्राउंड रिव्यू करती रहेगी, ताकि हर परियोजना तय समयसीमा, उच्च गुणवत्ता और पूर्ण जवाबदेही के साथ पूरी हो।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved