प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग
धनंजय सिंह | 27 Apr 2026
प्रतापगढ़।उत्तर प्रदेश में बड़के जिले में शुमार प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी है।प्रतापगढ़ से मुंबई के लिए 28 अप्रैल से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।इससे मुंबई जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।अयोध्या से मुंबई तक अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी।प्रतापगढ़ जंक्शन पर इसका ठहराव होगा।
प्रतापगढ़ जंक्शन पर विशेष कार्यक्रम होगा आयोजित
प्रतापगढ़ जंक्शन पर इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा।सांसद शिवपाल सिंह पटेल अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।इस कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे।अमृत भारत एक्सप्रेस प्रतापगढ़ जंक्शन से शाम 6 बजकर 20 मिनट पर गुजरेगी।
अयोध्या से शुरू होगा संचालन
अमृत भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ अयोध्या धाम जंक्शन से 28 अप्रैल को शाम 4 बजकर 45 मिनट पर होगा।इसके बाद यह कई प्रमुख स्टेशनों से होते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक पहुंचेगी।यात्रियों की बढ़ती मांग और बेहतर कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया जा रहा है।अमृत भारत हफ्ते में एक ही दिन चलेगी।
जानें क्या होगा फायदा
बता दें कि अमृत भारत एक्सप्रेस के चलने से खास तौर पर उन लोगों को फायदा होगा,जो रोजगार,शिक्षा और अन्य कारणों से मुंबई आवागमन करते हैं।अब लोगों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर और सीधा विकल्प मिल सकेगा। अमृत भारत एक्सप्रेस क्षेत्रीय विकास और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा भी आसान होगी,समय और खर्च दोनों की बचत भी होगी।अमृत भारत एक्सप्रेस का संचालन प्रतापगढ़ और आसपास के इलाकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
राहुल गांधी नागरिकता मामले में अब जस्टिस मनीष माथुर करेंगे सुनवाई,केस से हटे थे जज सुभाष विद्यार्थी
यूपी के 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे,बनेगा प्रदेश का लाइफ लाइन
65 साल से ऊपर के दावेदार नहीं,एक और डिप्टी सीएम पर चर्चा,योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर
यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से अधिक जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा,हो रही जब्त करने की तैयारी
नोएडा में अब कम सुनाई देगा हॉर्न का शोर, जानें किन इलाकों में लगेंगे साउंड बैरियर,आईआईटी से परीक्षण
बिजली कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 एसएमएस,बेलेंस 0 होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी लाइट,यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक,लिए गए ये फैसले
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा:1823 किमी दूर दो राज्यों से निकली चिंगारी,टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग
नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved