राहुल गांधी नागरिकता मामले में अब जस्टिस मनीष माथुर करेंगे सुनवाई,केस से हटे थे जज सुभाष विद्यार्थी
धनंजय सिंह | 28 Apr 2026
लखनऊ।कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अब न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ सुनवाई करेगी।मंगलवार को यह मामला न्यायमूर्ति मनीष माथुर के समक्ष सूचीबद्ध हुआ।मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने कोर्ट से मामले में आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने याची के इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख तय की है।
लखनऊ की एमपी-एमएलए अदालत से खारिज हुई थी याचिका
कर्नाटक में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी पर भारत के साथ-साथ ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पहले उनकी याचिका लखनऊ की एमपी-एमएलए अदालत से खारिज हुई थी,इसके खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ के पास उन्होंने मौजूदा याचिका दाखिल की थी। इसी 17 अप्रैल को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने खुली अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच कराने का मौखिक आदेश राज्य सरकार को दिया था।
राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना फैसला करना उचित नहीं
अगले ही दिन आए आदेश में अपना फैसला बदलते हुए जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने कहा था कि राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना फैसला करना उचित नहीं है।इसके बाद याचिकाकर्ता ने इसको लेकर कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर डाले थे।हालांकि उन्होंने अपने पोस्ट में जज का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद नाराज होकर 20 अप्रैल को जस्टिस सुभाष विद्यार्थी ने इस केस से खुद को अलग कर लिया था। याची शिशिर ने बताया कि इसी मामले से संबंधित एक अन्य याचिका भी उन्होंने हाईकोर्ट में दाखिल की है, जिसपर अगले सप्ताह सुनवाई की संभावना है।
यूपी के 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे,बनेगा प्रदेश का लाइफ लाइन
प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग
65 साल से ऊपर के दावेदार नहीं,एक और डिप्टी सीएम पर चर्चा,योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर
यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से अधिक जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा,हो रही जब्त करने की तैयारी
नोएडा में अब कम सुनाई देगा हॉर्न का शोर, जानें किन इलाकों में लगेंगे साउंड बैरियर,आईआईटी से परीक्षण
बिजली कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 एसएमएस,बेलेंस 0 होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी लाइट,यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक,लिए गए ये फैसले
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
नोएडा हिंसा में बड़ा खुलासा:1823 किमी दूर दो राज्यों से निकली चिंगारी,टेलीग्राम-व्हाट्सएप मैसेज से भड़काई आग
नोएडा हिंसा पर बरसीं शालिनी सिंह,घेरा सरकार और पुलिस को
केजरीवाल की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना पर आरटीआई खुलासा,गायब आंकड़े,यात्रियों की संख्या में गिरावट
यमुना एक्सप्रेसवे पर कर रहे हैं सफर तो रहे सावधान, 14 साल में 8000 से ज्यादा हो चुके हैं हादसे
यूपी को आंबेडकरमय करने की भाजपा की तैयारी,दलितों को संदेश के लिए हर विस क्षेत्र में आयोजन
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved