दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम,बारिश के साथ गिरे ओले,लोगों ने उठाया लुत्फ


दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम,बारिश के साथ गिरे ओले,लोगों ने उठाया लुत्फ

मनोज बिसारिया | 30 Apr 2026

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अचानक मौसम बदल गया।शाम को तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई।दिनभर की उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।तेज आंधी के साथ कई इलाकों में तेज बारिश ने कहीं राहत दी तो कहीं आफत दी।पूर्वी दिल्ली के यमुना पार क्षेत्रों वेलकम और उस्मानपुर में ओले गिरे,जिससे अचानक मौसम ठंडा हो गया‌

तेज हवाओं के साथ चली धूल भरी आंधी

 तेज हवाओं से कई जगह धूल भरी आंधी चली,इसके बाद बारिश शुरू हुई।अचानक बदले मौसम से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली।बीते कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ा हुआ था,जनजीवन प्रभावित हो रहा था।मौसम विभाग के मुताबिक यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हुआ है और आने वाले समय में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं।हालांकि प्रशासन ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

नोएडा में बदला मौसम

एनसीआर में नोएडा समेत कई जगहों में एक बार फिर मौसम बदला।नोएडा में तेज हवा के साथ शुरु हुई झमाझम बारिश के साथ जमकर ओले गिरे।गाड़ियों की रफ्तार सड़कों पर थम गई।बाइक से चलने वाले जगह-जगह रुक कर बारिश से बचने की कोशिश करते हुए दिखे।बारिश के साथ ही नोएडा में मौसम सुहाना हो गया।

बारिश से लोगों को मिली राहत 

भीषण गर्मी की झेल रहे नोएडा के लोगों को बारिश से राहत मिली।कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम बारिश हुई ।तेज बारिश ने सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया।बता दें कि मौसम विभाग ने गुरुवार दोपहर बाद नोएडा समेत एनसीआर में भारी बारिश की भविष्यवाणी की थी। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

जलजमाव से वाहन चालकों को हुई परेशानी 

तेज हवा चलने से कई क्षेत्रों में यातायात बाधित हुआ, सेक्टर-15, सेक्टर 12/22,सेक्टर 16, सेक्टर 1, सेक्टर 71, सेक्टर 66 सहित कई स्थानों पर जाम कि स्थिति देखने को मीली।कुछ जगह पर मामूली जलजमाव से वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई,कई इलाकों में वाहनों कि रफ़्तार थम सी गई थी।वही कई जगहों पर तेज हवा से बिजली कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज बारिश और ओले से प्रदूषण का स्तर हुआ कम

नोएडा में हुई अचानक हुई तेज बारिश और ओले ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।गर्मी से लोगों को राहत का एहसास हुआ।अचानक हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर ही दिया।साथ ही प्रदूषण के स्तर को भी कम करने का काम किया, इससे लोग राहत महसूस कर रहे हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved