2027 चुनाव में सीएम योगी नहीं होंगे भाजपा का चेहरा,पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली
धनंजय सिंह | 01 May 2026
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी में जबानी हमला तेज हो गया हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सपा की पूर्व सरकारों और नेताओं पर हमले के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी सीधा हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आने वाले कल की बात क्यों नहीं करते। अखिलेश ने 2027 के चुनाव में योगी के सीएम चेहरा होने पर भी सवाल खड़ा कर दिया है।अखिलेश ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट भी की है,जिसमें सीएम योगी पर सीधा हमला बोला है। पोस्ट में अखिलेश ने भाजपा सरकार के सत्ता से जाने का दावा भी किया है।
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि मुख्यमंत्री जी वर्तमान को क्यों भूल जाते हैं और आनेवाले कल की बात क्यों नहीं करना चाहते हैं।सुनने में तो ये आया है कि आप ही चेहरा होंगे फिर आनेवाले कल पर बात करने से क्यों कतराते हैं। कहीं आप भाजपाइयों की दस साल पुरानी उस बात को याद करके तो नहीं घबराते हैं कि भाजपावाले जिसे चेहरा बनाते हैं, उसको पिछले दरवाज़े का रास्ता दिखाते हैं।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि सच तो ये है कि आप भी जानते हैं कि ऐसे या वैसे या फिर कैसे भी न तो आप, न आपके दल के लोग सत्ता में वापस आ रहे हैं, इसीलिए आप भविष्य से मुंह चुरा रहे हैं और भाषा-विचार की मर्यादाओं से बाहर जा रहे हैं,ये जिव्हा का विचलन ही बता रहा है, आपका दौर जा रहा है।हम सदैव सभ्य-सुसंस्कृत रहेंगे और आपकी ससम्मान विदाई करेंगे।
बता दें कि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बाद अब भाजपा की तरफ से भले ही कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है,लेकिन माना जा रहा है कि इसको लेकर जल्द ही किसी नेता का बयान आ सकता है।जबकि अखिलेश यादव भाजपा पर हमला करने का कोई मौका नहीं चूकते।
बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंच सारनाथ,भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के किया दर्शन-पूजन
इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, इंडियन स्टेट से लड़ाई वाले बयान को लेकर दाखिल याचिका खारिज
जेवर एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान,इंडिगो फ्लाइट की शुरुआत
यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ली 24 लोगों की जान, अलर्ट जारी
राहुल गांधी नागरिकता मामले में अब जस्टिस मनीष माथुर करेंगे सुनवाई,केस से हटे थे जज सुभाष विद्यार्थी
यूपी के 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे,बनेगा प्रदेश का लाइफ लाइन
प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग
65 साल से ऊपर के दावेदार नहीं,एक और डिप्टी सीएम पर चर्चा,योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर
यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से अधिक जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
लखनऊ में माफिया अतीक अहमद की 50 बीघे से अधिक बेनामी जमीन का खुलासा,हो रही जब्त करने की तैयारी
नोएडा में अब कम सुनाई देगा हॉर्न का शोर, जानें किन इलाकों में लगेंगे साउंड बैरियर,आईआईटी से परीक्षण
बिजली कनेक्शन कटने से पहले आएंगे 5 एसएमएस,बेलेंस 0 होने पर 3 दिन तक नहीं कटेगी लाइट,यूपी में स्मार्ट मीटर पर लगी रोक,लिए गए ये फैसले
सीमा पार से रची गई नोएडा हिंसा की साजिश,सीपी का खुलासा,पाकिस्तानी एक्स हैंडल से भड़काया गया
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved