बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंच सारनाथ,भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के किया दर्शन-पूजन


बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंच सारनाथ,भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के किया दर्शन-पूजन

धनंजय सिंह | 01 May 2026

 

वाराणसी।बैशाख बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सारनाथ के मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में हजारों बौद्ध अनुयायी भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का दर्शन किया।मन्दिर की सजावट और बौद्ध भिक्षुओं की चहल पहल से सारनाथ गुलजार रहा।बौद्ध मंदिर के विहाराधिपति भिक्षु आर सुमित्ता नन्द थेरो के नेतृत्व में हीरा मोती से जड़ित फ्लास्क में रखा बुद्ध अस्थि अवशेष मन्दिर के हाल में दर्शन को रखा गया।

थाईलैंड,वियतनाम,श्रीलंका,महाराष्ट्र,मध्य प्रदेश,बिहार के बोध गया और श्रावस्ती,कुशीनगर,गाजीपुर,जौनपुर,चंदौली और अन्य जिलों से बौद्ध अनुयायी और स्थानीय बौद्ध मठ के बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध अस्थि अवशेष के दर्शन किये।इस दौरान भिक्षु चंदिमा,भिक्षु शीलवश,भिक्षु धम्म रत्न,भिक्षु रत्नाकर सहित थाई,तिब्बती,जापानी,वियतनाम,कम्बोडिया बौद्ध मंदिर के बौद्ध भिक्षु शामिल रहे।

इसके पूर्व मन्दिर में सुबह 6 बजे विश्व शांति के लिए बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा की।इसके साथ यहां आए बौद्ध अनुयायियों ने सारनाथ के कम्बोडिया,थाईलैंड,वियतनाम,तिब्बती,जापानी बौद्ध मंदिर में दर्शन पूजन किये।

बुद्ध पूर्णिमा पर सारनाथ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन दान किया गया। इसके पहले पहला भोजन भिक्षु चण्डपदुम लेकर भगवान बुद्ध के चढ़ाया गया। धम्म शिक्षण केंद्र के प्रभारी भिक्षु चंदिमा ने बताया कि मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर परिसर में सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक भोजन की व्यवस्था की गई।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved