दिल्ली में आग से लड़ाई,डेढ़ महीने में 18 मौतों के बाद हरकत में रेखा सरकार,चलाएगी जागरूकता अभियान
मनोज बिसारिया | 04 May 2026
नई दिल्ली।भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान की शुरुआत के डेढ महीने के अंदर 18 लोगों की आग की घटनाओं में जलकर मौत होने से उन सभी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा हाे गया है जिनके कारण आग भयंकर रूप धारण कर ले रही है।इसमें एक वजह आग के प्रति लोगों में जागरुकता की कमी भी मानी जा रही है।इसे देखते हुए रेखा गुप्ता सरकार लोगों को आग के प्रति जागरुक करने के लिए दिल्ली भर में जागरूकता अभियान चलाएगी।
इस अभियान में सभी 13 जिलों के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,अग्निशमन विभाग,दिल्ली नगर निगम सहित सभी स्थानीय निकायों और संबंधित एजेंसी को शामिल किया जाएगा।दिल्ली के गृह व ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि यह अभियान जल्दी शुरू होगा,इसके साथ ही उन्होंने अग्निशमन विभाग को अपग्रेड करने के लिए काम जारी होने की भी बात कही है।
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आग से बचाव के तरीकों के प्रति सचेत करना और आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जागरुक करना है।मंत्री सूद ने कहा है कि आग की घटनाओं में अक्सर देखा गया है कि जागरूकता की कमी के कारण नुकसान अधिक होता है।हम चाहते हैं कि दिल्ली का हर नागरिक यह जाने कि आग लगने पर सबसे पहले क्या करना है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि आग लगने की घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है, इसके बारे में भी उन्हें जागरुक किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से बिजली के उपकरणों के सही इस्तेमाल और शार्ट सर्किट से बचाव की जानकारी भी दी जाएगी।
पश्चिम बंगाल में आई भगवा की आंधी,अर्थव्यवस्था के लिए बीजेपी की इस जीत का मतलब
दिल्ली-एनसीआर को मिली प्रदूषण से राहत, एक्यूआई सुधरने पर ग्रेप-1 की हटी पाबंदियां
विवेक बिहार अग्निकांड:इस इमारत ने बहुत दर्द दिया,अब यहां नहीं रहेंगे,अग्निकांड के बाद दहशत में लोग घर खाली करने को मजबूर
राघव चड्ढा को भाजपा में आते ही मिला जश्न का मौका, जानें धमाकेदार जीत पर क्या बोले
क्रूज हादसे में मारे गए एक परिवार के तीन लोगों का शव पहुंचा घर तो बिलख पड़े परिजन
क्रूज से आया आखिरी कॉल,हम डूब रहे हैं,हमारे लिए प्रेयर करो,मां-बेटे की तस्वीर वाली फैमिली की आपबीती
एनजीटी में दाखिल रिपोर्ट:यमुना बाढ़ क्षेत्र में अतिक्रमण बना गंभीर समस्या,एजेंसियों में तालमेल की कमी उजागर
अमेरिका की एक दिग्गज एयरलाइंस बंद होने के कगार पर,ट्रंप भी बचाने में फेल
पेट्रोल-डीजल का 4 से 5 रुपए तक बढ़ सकता है दाम, मंहगी हो सकती है रसोई गैस
एलपीजी बुकिंग रुल:डबल गैस बंद,ओटीपी बेस्ड डिलीवरी, आज से बदल गया एलपीजी के तीन नियम
शादियों के सीजन में एलपीजी की मार,कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में हुआ इजाफा
लेबर डे पर महंगाई की मार,प्रवासी-मजदूरों पर महंगाई की मार, 5 किलो वाला गैस सिलेंडर 261 रुपये हुआ महंगा
दिल्ली में अप्रैल में इस बार हवा रही साफ,प्रदूषण में आई कमी,179 रहा औसत एक्यूआई
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved