चीनी राजदूत जू फीहोंग ने सारनाथ का किया दौरा,भारत संग चीन के सदियों पुराने संबंधों के स्तंभ को किया याद,साझा की तस्वीरें
धनंजय सिंह | 04 May 2026
वाराणसी।वैश्विक चिंताओं के बीच भारत और चीन के बीच रिश्तों की पिघलती बर्फ का असर अब दिखने लगा है।वैश्विक युद्ध के हालातों के बीच दोनों देशों के संबंधों में अब बेहतरी आने के संकेतों के बीच चीन के राजदूत जू फीहोंग ने वाराणसी की तस्वीरें साझा की हैं।चीनी राजदूत भारत में चीन के प्रवक्ता के पद पर भी कार्यरत हैं।चीन सरकार की ओर से जू फिहोंग की काशी में लंबे समय बाद यह यात्रा है।भारत और चीन के बीच मजबूत होते डिप्लोमेटिक संबंधों के लिए यह तस्वीरें महत्वपूर्ण माना जा रही हैं।हालांकि पूर्व में एससीओ की बैठक में भी काशी में चीन का प्रतिनिधित्व हो चुका है।
चीनी राजदूत जू फीहोंग ने भारत चीन के पुरातन संबंधों के प्रगाढ़ स्तंभ माने जाने वाले सारनाथ परिक्षेत्र की तस्वीरें जारी कर दोनों देशों के पुराने संबंधों को याद किया।जू फीहोंग ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है कि सारनाथ,वाराणसी में खड़े होकर,जहां बुद्ध ने 2500 वर्ष पूर्व अपना पहला उपदेश दिया था, और जहां चीनी भिक्षु शुआनज़ैंग (ह्वेनसांग) के पदचिह्नों ने धर्म को चीन तक पहुंचाने में मदद की।धमेक स्तूप आज भी खड़ा है। और हमारी दोनों सभ्यताओं के बीच का बंधन भी।
चीनी राजदूत जू फीहोंग ने सारनाथ की पुरातन बौद्धिक विरासत संग चीनी यात्री ह्वेनसांग की यात्रा के बारे में भी जानकारी साझा की।बताया कि यह स्थल चीन तक बौद्ध धर्म के माध्यम से पहुंचा और चीन भी इस धर्म से जुड़ सकता। जू फीहोंग ने सारनाथ को दोनों सभ्याताओं के बीच साझा बंधन भी बताया। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सारनाथ के चार तस्वीर भी एक्स पर पोस्ट किए।
चीनी राजदूत जू फीहोंग ने इस दौरान चीनी यात्री ह्वेनसांग की 7वीं शताब्दी में राजा हर्षवर्धन के शासनकाल के दौरान भारत की यात्रा पर आने की जानकारी की गाथा सुनी और काशी और सारनाथ का विवरण भी जाना। सारनाथ में भी ह्वेनसांग की काशी यात्रा के मुख्य बिंदु:समय: ह्वेनसांग 630 ईस्वी से 644 ईस्वी के बीच भारत में रहने और उनके 7वीं शताब्दी की शुरुआत में काशी के भ्रमण का जिक्र है।सारनाथ का वर्णन ह्वेनसांग ने सारनाथ में लगभग 200 फीट ऊंचे मूलगंध कुटी विहार (जिसे आज मूलगंध कुटी मंदिर के रूप में जाना जाता है) का उल्लेख किया है,जहां भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था। यह स्थल बौद्ध मतावलंबियों के लिए तीर्थ के समान माना जाता है।
देश में सबसे अधिक सोनभद्र में गिरती है आकाशीय बिजली, पिछले साल हुई थी 29 की मौत,जानें क्यों गिरती है सबसे ज्यादा बिजली
जमीन बिकी तो बने करोड़पति,हेलीकॉप्टर से घर आई दुल्हनिया,गंगा एक्सप्रेसवे ने इन किसानों की बदल दी तकदीर
यूपी में गर्मी को बाय-बाय,आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसे बदरा,जानें आईएमडी का अलर्ट
बुद्ध पूर्णिमा पर हजारों बौद्ध अनुयायी पहुंच सारनाथ,भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष के किया दर्शन-पूजन
इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत, इंडियन स्टेट से लड़ाई वाले बयान को लेकर दाखिल याचिका खारिज
2027 चुनाव में सीएम योगी नहीं होंगे भाजपा का चेहरा,पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दावे ने मचाई खलबली
जेवर एयरपोर्ट से 15 जून को पहली उड़ान,इंडिगो फ्लाइट की शुरुआत
यूपी में आंधी-तूफान और बारिश ने ली 24 लोगों की जान, अलर्ट जारी
राहुल गांधी नागरिकता मामले में अब जस्टिस मनीष माथुर करेंगे सुनवाई,केस से हटे थे जज सुभाष विद्यार्थी
यूपी के 12 जिलों और 518 गांवों से होकर गुजरा है गंगा एक्सप्रेसवे,बनेगा प्रदेश का लाइफ लाइन
प्रतापगढ़ के लोगों के लिए खुशखबरी,चलेगी अमृत भारत ट्रेन,जानें कितने होंगे ठहराव और ये होगी टाइमिंग
65 साल से ऊपर के दावेदार नहीं,एक और डिप्टी सीएम पर चर्चा,योगी मंत्रिमंडल विस्तार पर सबकी नजर
यूपी में 28 अप्रैल को इन 25 से अधिक जिलों में होगी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved