कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराएगी,फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के साथ क्या कार्रवाई करते हैं,इनके जाने का वक्त आने वाला है:राहुल गांधी 


कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराएगी,फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के साथ क्या कार्रवाई करते हैं,इनके जाने का वक्त आने वाला है:राहुल गांधी 

मनोज बिसारिया | 08 May 2026

 

गुरुग्राम।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को हरियाणा कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा में शामिल हुए।सद्भाव यात्रा में राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बड़ा हमला बोला‌।राहुल ने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस नरेंद्र मोदी को हराएगी। फिर देखना हम नरेंद्र मोदी के साथ क्या कार्रवाई करते हैं,क्योंकि इन्होंने देश पर आक्रमण किया है,इन्होंने लोकतंत्र पर हमला कर के संविधान को नुकसान पहुंचाया है। 

राहुल गांधी ने सद्भाव यात्रा के बाद एक सभा को भी संबोधित किया।राहुल ने कहा कि इन्होंने मध्य प्रदेश,हरियाणा,महाराष्ट्र, बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव में चोरी किया,इन्होंने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है,लाखों नाम काट देते हैं,लाखों नए नाम जोड़ देते हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने चुनाव आयोग,नौकरशाही को कंट्रोल कर लिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह यह सोच रहे हैं कि इनका राज बना रहेगा,लेकिन हकीकत यह है कि इनके जाने का वक्त आने वाला है, क्योंकि जनता समझ गई है कि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह देश को बेचने का काम करते हैं। कांग्रेस इनको हराएगी। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहे जितना वोट चोरी कर लें,लेकिन उनको जनता के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेरों याद रखो, कांग्रेस नरेन्द्र मोदी और बीजेपी को हराएगी।हमारे नेताओं ने हरियाणा की नब्ज को समझा है।वे जनता के बीच गए और उनके मुद्दों को करीब से जाना है। मेरा विचार है कि कांग्रेस के हर युवा नेता को हर प्रदेश में ऐसी यात्राएं निकालनी चाहिए। ऐसी यात्राओं से राजनीतिक समझ बढ़ती है। साथ ही जनता से जुड़ाव भी होता है। ऐसी यात्राओं से बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश की संपत्ति चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है। देश का धन लूटकर अदाणी-अंबानी को दिया जा रहा है,जबकि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, युवा और छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई जारी रखेगी। अंत में कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी।

इस मौके पर राहुल गांधी साथ बृजेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला,हरियाणा प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद के साथ अन्य नेता मौजूद थे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved