यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान


यूपी में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया, धरती के भगवान भी हैरान

धनंजय सिंह | 15 May 2026

 

मुरादाबाद।उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है।यहां एक हॉस्पिटल में महिला ने 5 दिनों में 4 बच्चों को जन्म दिया हैं।इनमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं।इस केस को देखकर धरती के भगवान (डॉक्टर) भी हैरान हैं। महिला स्वस्थ्य है,लेकिन बच्चों को वेंटीलेटर की सपोर्ट पर रखा गया है।हालांकि बच्चे ठीक बताए जा रहे हैं। महिला संभल जिले की रहने वाली है और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। 

जानें क्या है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक संभल जिले के असमोली में रहने वाले किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम की पत्नी 31 वर्षीय अमीना ने मुरादाबाद के टीएमयू हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया है,जिसमें दो लड़के और दो लड़कियां हैं। अमीना बिल्कुल सही है,जबकि चारों नवजात बच्चों को वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया जा रहा है। महिला और चारों नवजात विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है।

जानें डाॅक्टरों ने क्या बताया

महिला अमीना का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम की प्रमुख डॉक्टर शुभ्रा अग्रवाल ने बताया कि महिला अमीना का इलाज शुरू से ही इसी हॉस्पिटल से चल रहा था। कुछ दिन तक जांच के बाद पता चला कि अमीना के चार बच्चे हैं,जो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है।इसलिए डॉक्टरों की टीम ने भ्रूण कटौती की सलाह दी,लेकिन अमीना व उनके परिवार ने चारों बच्चों को गर्भ में पलने और जन्म देने की बात कही।डाॅ. शुभा अग्रवाल ने बताया कि आठ मई को तबियत खराब होने के बाद अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे लड़के को जन्म दिया और फिर 14 मई को तीन बच्चों दो लड़की, एक लड़के को जन्म दिया।चारों बच्चे वेंटीलेटर की सपोर्ट पर हैं,लेकिन ठीक हैं।महिला अमीना भी ठीक है और खुश है।अमीना व परिजन चार बच्चों से खासे खुश हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved