राजस्थान में शुक्रवार ख़ास रहा। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में राज्य के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ ली। भजन लाल शर्मा राज्य के 14वें मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ उनकी कैबिनेट में शामिल दो उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और डॉक्टर प्रेम चंद बैरवा ने भी शपथ ली।
किसके पास कितनी दौलत
भजन लाल पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने अपन कुल संपत्ति 1.46 करोड़ बताई है। वहीं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपने चुनावी हलफनामे में 19.19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई है। जबकि दूसरे उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने अपने चुनावी हलफनामे में कुल 4.83 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है।
दूसरी उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने दोनों सहयोगियों से कमाई के मामले में काफी आगे हैं। वहीं शिक्षा के मामले में बैरवा सबसे अधिक शिक्षित हैं। उन्होंने पीएचडी की है, भजम लाल ने एम.ए. जबकि दिया कुमारी ने डिप्लोमा किया है।