दिल्ली में गर्मी ने तोड़ा 15 सालों का रिकॉर्ड,गर्म हवा ने दिल्ली को बनाया भट्ठी,सावधान अगले सात दिन जला देंगे
मनोज बिसारिया | 21 May 2026
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा हैं।पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं ने दिल्ली को आग की भट्ठी बना दिया है।बीते बुधवार की रात 15 साल का रिकॉर्ड टूट गया। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो इस मौसम के औसत से 5.2 डिग्री ज्यादा है।गुरुवार को आसमान से बरसती आग और भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहा।दिनभर लू के थपेड़े लगे।अधिकतर इलाकों में दिन का तापमान 44 या 45 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। ऐसे में लगातार छठे दिन पारा 40 के ऊपर रहा।साथ ही अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री दर्ज हुआ।
नहीं मिलेगी अभी राहत
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सफदरजंग और लोदी रोड उन स्टेशनों में शामिल थे,जहां रात में सबसे अधिक गर्म मौसम दर्ज किया गया।मौसम विभाग के एक वैज्ञानिक ने बताया कि गर्म रात तब घोषित की जाती है,जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहता है और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस और 6.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है।हालांकि मौसम विभाग ने भविष्यवाणी है कि आने वाले दिनों में भी इस भीषण गर्मी से राहत की संभावना नहीं है।
एक सप्ताह तक लू का ऑरेंज अलर्ट,46 के पार जाएगा पारा
मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 22 से 27 मई तक भीषण गर्मी और लू को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। ऐसे में आसमान अधिकतर साफ रहेगा, जिससे धूप की तीव्रता और बढ़ेगी। कई इलाकों में लू चलने की स्थिति बन सकती है और रातें भी सामान्य से ज्यादा गर्म रहेंगी। इस दौरान तेज और झोंकेदार हवाएं भी चलने का अनुमान है,इनकी रफ्तार सामान्य रूप से 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी,जबकि दिन के समय यह 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने,पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।
लगातार बढ़ रहा तापमान 11 मई---37.5 12 मई---39 13 मई---39.2 14 मई---40.6 15 मई---39.8 16 मई---40.8 17 मई---41.9 18 मई---43.4 19 मई---45.1 20 मई---44.5 21 मई---41.7
दिल्ली में हीट स्ट्रोक का प्रकोप:ट्रेन में जाते समय 24 साल के युवक को आई उल्टी,बन आई जान पर,आईएमडी ने दिल्ली के लिए जारी किया भीषण गर्मी का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली में भीषण गर्मी और लू से खतरे में पक्षियों का जीवन,गिर रहे हैं आसमान से,रोज 100 से ज्यादा आ रहे अस्पतालों में इलाज के लिए
दिल्ली में तेजी से फैल रहे अर्बन हीट आइलैंड,2014 में थीं महज सात,आठ गुना बढ़कर अब हो गईं 60
धूप की तपन और आम का रस,तेलंगाना के गांवों में तैयार हो रही है ये फेमस मिठाई
दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी के कई जिलों में चलेगी भीषण लू, आईएमडी ने जारी किया 25 मई तक ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर को मिलेगा हाईस्पीड कनेक्टिविटी कॉरिडोर,सीएम रेखा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया निरीक्षण,4463 करोड़ की यह परियोजना जेवर एयरपोर्ट तक सफर बनाएगी आसान
केजरीवाल,सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित करने की मांग वाली पीआईएल हाई कोर्ट से खारिज
दिल्ली में पारा 45 पार,अस्पतालों तक इमरजेंसी में बढ़ी भीड़,हीट स्ट्रेस के ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान,वरना ब्रेन-किडनी और दिल को खतरा
पीएम मोदी और मेलोनी की मेलोडी वीडियो पर राहुल गांधी का तंज,यह नेतृत्व नहीं,नौटंकी है
दिल्ली के हुनरमंद युवाओं को स्टार बनाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने शुरू किया हौसलों की उड़ान टैलेंट हंट
रेखा सरकार के मंडे मेट्रो डे का रियलिटी चेक, मेट्रो में मंत्री-अफसर,दफ्तर के बाहर गाड़ियों की कतार
देश में सबसे गर्म रहा बांदा,दिल्ली-राजस्थान में पारा 44 के पार,यूपी,राजस्थान,हरियाणा और एमपी समेत कई राज्यों में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी
दिल्ली के 101 जलाशयों का होगा कायाकल्प,अभियान की हुई शुरुआत,जानें डीडीए का पूरा प्लान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved