48 डिग्री की भट्ठी में तपा बांदा:भीषण गर्मी औल लू का कहर जारी,जिला अस्पताल के वार्ड हुए फुल,बेंच और स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मरीज मजबूर 


48 डिग्री की भट्ठी में तपा बांदा:भीषण गर्मी औल लू का कहर जारी,जिला अस्पताल के वार्ड हुए फुल,बेंच और स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मरीज मजबूर 

धनंजय सिंह | 21 May 2026

 

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में भीषण गर्मी और भयंकर लू का कहर जारी है।तापमान 48 डिग्री पार कर चुका है,पूरा शहर भट्ठी की तरह जल रहा है।जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है,दस्त,पेट दर्द,बुखार और डायरिया के लक्षणों वाले मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें नजर इ रही हैं।अस्पताल के वार्ड एकदम फुल होने से मरीजों को स्ट्रेचर और बेंच पर प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है।अस्पताल प्रशासन रोजाना बढ़ रहे दो सैकड़ा मरीजों को भर्ती कर डॉक्टरों के माध्यम से उपचार मुहैया करा रहा है।

ओपीडी में रोज आ रहे हैं एक हजार से ज्यादा मरीज

जिला अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था की थी,लेकिन मरीजों की भारी संख्या से सभी बेड फुल हो चुके हैं।पहले जहां अस्पताल में रोज 800 से 900 मरीज आते थे,वहीं अब रोज एक हजार से 1100 और 1200 से ज्यादा मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।वार्ड में बेड खाली होने के बाद स्ट्रेचर वाले मरीजों को वहां शिफ्ट किया जा रहा है।

पूरे एशिया में सबसे गर्म है बांदा,बच्चे-बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित

अपर चिकित्सा अधीक्षक और ट्रामा सेंटर के प्रभारी डॉक्टर विनीत सचान ने बताया कि तापमान पिछले कई दिनों से 48 डिग्री पार होने के कारण बांदा पूरे एशिया में सबसे गर्म है।इस वजह से लू और डायरिया के मरीज सबसे ज्यादा बढ़े हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं,मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के वार्डों में एसी और कूलर लगाए गए हैं और कुछ अतिरिक्त वार्ड भी बनाए गए हैं।

डॉक्टरों ने की इस जानलेवा गर्मी से बचाव की अपील

भीषण परिस्थितियों को देखते हुए डॉक्टर विनीत सचान ने सभी लोगों से इस जानलेवा गर्मी में बचाव करने की अपील की है।डॉक्टरों का कहना है कि दोपहर के समय घर से बिल्कुल बाहर न निकलें।अगर बाहर जाना जरूरी हो तो पूरे शरीर को अच्छी तरह कवर करके ही जाएं,इसके अलावा ज्यादा तेल-मसालेदार चीजों को खाने से बचें, पानी ज्यादा पिएं और शरीर में कोई भी लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल आकर इलाज कराएं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved