सीएम रेखा का बड़ा ऐलान,प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे 100 ऑक्सीजन पार्क,पक्षियों के लिए होंगे फलदार पेड़


सीएम रेखा का बड़ा ऐलान,प्रदूषण से निपटने के लिए बनेंगे 100 ऑक्सीजन पार्क,पक्षियों के लिए होंगे फलदार पेड़

मनोज बिसारिया | 22 May 2026

 

नई दिल्ली।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है।सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली में 100 ऑक्सीजन पार्क बनाए जाएंगे,ये पार्क खास तरह के होंगे,जहां बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे ताकि शहर की हवा साफ हो सके और प्रदूषण कम हो सके।

बता दें कि दिल्ली के उत्तर में बुराड़ी के मुखमेलपुर गांव में 3 एकड़ जमीन पर दिल्ली का पहला ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा। सीएम रेखा ने शुक्रवार को इसी पार्क का नींव पत्थर रखा।ये आम पार्क नहीं होंगे,जहां बस थोड़ी घास और कुछ पेड़ हों।इन पार्कों में बहुत घने पेड़ लगाए जाएंगे और खास बात ये है कि इनमें फल देने वाले पेड़ भी होंगे,इससे दो फायदे होंगे।पहले तो ज्यादा ऑक्सीजन मिलेगी और दूसरा पक्षियों को रहने और खाने की जगह भी मिलेगी।

सीएम रेखा गुप्ता ने इस मौके पर पिछली सरकारों पर निशाना साधा।सीएम रेखा ने कहा कि दिल्ली को सालों तक गैस चैंबर बना दिया गया था,लेकिन किसी ने प्रदूषण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। सीएम रेखा ने कहा कि उनकी सरकार पिछले एक साल से प्रदूषण से लड़ने के लिए लगातार काम कर रही है और ये 100 पार्क उसी कोशिश का हिस्सा हैं।

बता दें कि बुराड़ी में पहले पार्क के बाद धीरे-धीरे दिल्ली भर में ऐसे 100 पार्क बनाए जाएंगे।घने पेड़ों वाले ये पार्क दिल्ली की सबसे बड़ी जरूरत है।दिल्ली में प्रदूषण को कम करने में ये पार्क बेहद ही काम आएंगे,इससे दिल्ली में हरियाली बढ़ेगी।
दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ ही रही है।साथ ही प्रदूषण की भी मार पड़ रही है।गर्मी-प्रदूषण के टॉर्चर से लोगों का हाल बेहाल है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 150 के पार दर्ज किया गया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved