गाय की तरफ नजर उठाकर भी मत देखना,इस्लाम के खिलाफ कुर्बानी,सैफ अब्बास ने अरशद मदनी का किया समर्थन
धनंजय सिंह | 22 May 2026
लखनऊ।शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी का समर्थन किया।सैफ अब्बास ने कहा कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त पाबंदी लगनी चाहिए।बताते चलें कि मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और पूरे देश में गौ हत्या रोकने की मांग की थी।
मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि हमारा स्पष्ट कहना है कि ईद (बकरीद) के दिन आपको कुर्बानी करनी चाहिए। हमारे देश के संविधान में जिन जानवरों की कुर्बानी करने की अनुमति दी गई है, उनकी ही कुर्बानी करनी चाहिए,हमें गाय की तरफ नजरें उठाकर भी नहीं देखना चाहिए,क्योंकि हमारे हिंदू भाई उसकी पूजा करते हैं,अगर कोई व्यक्ति गाय की कुर्बानी देता है तो वो इस्लाम के खिलाफ काम करेगा,क्योंकि इस्लाम में कहा गया है कि दूसरे धर्मों का सम्मान करना चाहिए। गाय की कुर्बानी की जरूरत नहीं है।
मौलाना सैफ अब्बास ने कहा कि जो लोग गाय की खरीद-फरोख्त या हत्या में शामिल हों, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।सैफ अब्बास ने कहा कि एक मुसलमान की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन सनातनी समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं।
बता दें कि इससे पहले मौलाना अरशद मदनी ने 20 मई को गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिए जाने की बात दोहराई थी,इससे गाय के नाम पर होने वाली मॉब लिचिंग और हिंसा की घटनाएं बंद हो जाएंगी।अरशद मदनी ने सवाल किया था कि जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को सिर्फ पवित्र ही नहीं मानती, बल्कि उसे मां का दर्जा भी देती है तो फिर ऐसी क्या राजनीतिक मजबूरी है कि सरकार उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से बच रही है।
यूपी में आग का तांडव:अमरोहा,अयोध्या के साथ कई जिलों में भीषण अग्निकांड,लाखों का नुकसान
पीएम मोदी पर अजय राय के बयान पर भड़के सीएम योगी, कहा- ये लोग माफी लायक भी नहीं बचे,हताशा,निराशा,कुंठा और मानसिक दिवालियापन की चरम सीमा पर
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा,सपा को बदनाम करने की रणनीति भाजपा बनाएगी,कार्यकर्ताओं को किया सावधान
48 डिग्री की भट्ठी में तपा बांदा:भीषण गर्मी औल लू का कहर जारी,जिला अस्पताल के वार्ड हुए फुल,बेंच और स्ट्रेचर पर इलाज कराने को मरीज मजबूर
अगर गलती से भी नहीं मानी मौसम विभाग की ये बात,तो शरीर बन जाएगा भट्टी
बालेन सरकार के बुलडोजर एक्शन से भारत को खतरा,नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
देश में एक इलाका ऐसा,जहां उत्पादन होता है देश का आधा कटहल, लोग कहते दुनिया का जैकफ्रूट कैपिटल
बाहुबली धनंजय सिंह के इलाके में बाहुबली बृजेश सिंह की एंट्री ने मचाई खलबली,जानें क्या है पूरा मामला
भीषण बाढ़ में अपनी जान जोखिम में डालकर बचाई थी जान,अब मानदेय के लिए भटक रहे नाविक,डीएम को सौंपा पत्र
तावे की तरह गर्म सड़कें,आंच फेंकतीं हवाएं,46 डिग्री की तपिश में संगम बना ठिकाना
राहुल गांधी ने वीरा पासी के बहाने रायबरेली से अवध तक के दुर्ग को किया दुरुस्त
नौ महीने बाद फिर से पटरी पर दौड़ेंगी यूपी से जम्मू-कटरा जाने वाली रद्द ट्रेनें
सुल्तानपुर की गोविन्दपुर झील बनेगी इको टूरिज्म हब,एक जनपद एक वेटलैंड योजना के तहत बदलेगी सूरत
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved