यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश


यूपी में क्यों भाग रही हैं पत्नियां,कोई 4 बच्चों की मां,कोई नई नवेली दुल्हन,इन घटनाओं ने उड़ाए होश

धनंजय सिंह | 27 May 2026

 

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में आए दिन सुनने को मिलता है कि एक युवक की पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।कई तो ऐसी घटनाएं है,जिसमें 4 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई, तो कोई महिला अपने 17 साल पुराने प्रेमी के साथ फरार हो गई।ऐसे में पति शर्म से किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहते।ऐसी कई घटनाएं सोशल मीडिया के लिए तो एक एंटरटेनमेंट का टॉपिक है,लेकिन जिसकी पत्नी भागती है उसकी दुनिया उजड़ जाती है।

हापुड़ में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी संग फरार 

हापुड़ से एक खबर सामने आई,जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव से चार बच्चों की मां अपने प्रेमी संग बच्चों को छोड़कर फरार हो गई।पति अरुण कुमार जब घर पहुंचा तो उसे पत्नी के जाने की जानकारी हुई।अब पीड़ित अरुण कुमार ने हापुड़ एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।पीड़ित अरुण कुमार ने बताया कि उसकी शादी 15 साल पहले हुई थी,उसके चार बच्चे भी हैं,उसकी पत्नी पड़ोस के एक युवक के साथ फरार हो गई और घर से नगदी और जेवर भी लेकर गई है। फिलहाल पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

कानपुर में पत्नी भागी,वायरल हो गया सीसीटीवी वीडियो

ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले कानपुर से सामने आया था,जहां एक पत्नी अपने पति को छोड़कर अपने आशिक साथ फरार हो गई।पत्नी के भागने का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।वायरल वीडियो में साफ दिख रहा था कि घर से बैग लेकर पत्नी निकली है।इस पूरे मामले में पति ने बताया था कि उसने एक रोज पत्नी को फोन पर एक युवक से बात करते हुए पकड़ा लिया था,उसके बाद से ही पत्नी फरार होने का प्लान बना रहीं थीं और जब रात में मौका मिला तो बैग में कैश और ज्वेलरी रखकर गायब हो गई।

बांदा में शादी के 30 दिन बाद भागी डॉक्टर की पत्नी 

कुछ महीने पहले बांदा में एक नवविवाहिता शादी के 30 दिन बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।उसका प्रेमी कोई और नहीं बल्कि उसकी शादी में जो फोटोग्राफर था वहीं निकला, जिससे युवती की शादी हुई थी वह डॉक्टर था,लेकिन उसका दिल शादी के दिन फोटोग्राफर पर आ गया।डॉक्टर ने पत्नी भागने के 3 दिन तक तो पुलिस में शिकायत शर्म और समाज की वजह से नहीं की।बाद में जब वह थाने गया तो आरोप लगाते हुए कहा कि दुल्हन करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी साथ ले गई।

हरदोई में भागी 2 पत्नियां

हरदोई में एक पत्नी अपने प्रेमी साथ फरार हो गई थी।इसके बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी।उसकी उम्र मात्र 35 साल थी और वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।वहीं एक और घटना हरदोई से सामने आई थी,जहां एक पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार गई थी।जब पुलिस ने उस महिला को ढूंढ़ निकाला तो गुस्से में उसके पति ने पुलिस कस्टडी में ही पत्नी को गोली मार दी।

मुजफ्फरपुर में फरार हुई 4 बच्चों की मां

मुजफ्फरनगर में 4 बच्चों की मां अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी।पति ने थाने के चक्कर काटे और पुलिस से कहता रहा साहब,बच्चों का पालन-पोषण कैसे करूं,काम करूं या बच्चे पालूं,मेरी बीवी को बरामद कर दो।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved