राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा-दावे विश्वगुरु के,लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते
मनोज बिसारिया | 30 May 2026
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।राहुल ने देश की शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद करने का आरोप लगाया।कहा कि सरकार एक ओर भारत के विश्वगुरु होने का दावा करती है जबकि दूसरी ओर वह एक भी परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से आयोजित नहीं करा पा रही है।
राहुल गांधी ने ये टिप्पणी ऐसे समय में की है जब राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा कि देश भर में ग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक 2026 की परीक्षा में तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से शनिवार को कुछ केंद्रों पर देरी हुई।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि नीट,सीबीएसई,एसएससी और आज सीयूईटी चार परीक्षाएं,एक करोड़ बच्चे,एक भी (परीक्षा) ईमानदारी से नहीं हो पाई। राहुल ने कहा कि दावे विश्वगुरु के,लेकिन देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते।मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है।जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।
इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा था कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विफलता पर मोदी की चुप्पी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई न करना यह दिखाता है कि उन्हें सिर्फ अपनी सरकार के अस्तित्व की चिंता है, न कि लाखों छात्रों के भविष्य की।
राहुल गांधी ने उन छात्रों के साथ अपनी पिछली बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया,जिन्होंने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा दी थी और पेपर लीक के मद्देनजर परीक्षा प्रणाली को लेकर अपनी चिंताएं जताईं थीं।
दिल्ली-एनसीआर में नौतपा में बदला मौसम का मिजाज,तेज आंधी और बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल
अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन तुरंत करे सरेंडर,एक घर,एक एलपीजी कनेक्शन, 1 जून से मोदी सरकार करने जा रही सख्ती,जरूरतमंदों को कनेक्शन,सब्सिडी दुरुपयोग रोकने का लक्ष्य
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति माइकल के साथ देखा अक्षरधाम मंदिर,मंदिर की भव्यता व भारत की संस्कृति की सराहना की
काम कर गई पीएम मोदी की अपील,बदला खरीदारों का मूड,सोने की बिक्री में 70 फीसदी की भारी गिरावट
राहुल गांधी दिखे ऑटो ड्राइवर की वर्दी में,पार्क में लंच करते हुए सुनीं समस्याएं
ट्रैफिक समस्या और सुरक्षा को लेकर रेखा सरकार गंभीर,दिल्ली में ई-रिक्शा की तय होगी संख्या
पानी की किल्लत पर आप का जोरदार प्रदर्शन,विधायक कुलदीप कुमार मटका लेकर पहुंचे जल बोर्ड ऑफिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने काॅकरोच पार्टी के एक्स अकाउंट को तत्काल बहाल करने का आदेश देने से किया मना,मांगा केंद्र और एक्स से जवाब
आईएमडी का मानसून पर ताजा अपडेट,अगले 4 महीने बरसेगी आग,जून में भी तरसाएगी बारिश
अरबपति रैंकिंग में फिसले मार्क जुकरबर्ग बेचैन,पेड फेसबुक, वाट्सऐप,इंस्टाग्राम प्लस से होगी वापसी
अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव,एक्शन मोड में मोदी सरकार,तेल कंपनियों को दिया ये आदेश
ना फटेगा,ना गलेगा,भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के नोट, आरबीआई कर रहा प्लान
दिल्ली में जहरीले नाले बढ़ा रहे हैं यमुना का संकट, साहिबाबाद और नजफगढ़ ड्रेन सबसे ज्यादा प्रदूषित
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved