अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन तुरंत करे सरेंडर,एक घर,एक एलपीजी कनेक्शन, 1 जून से मोदी सरकार करने जा रही सख्ती,जरूरतमंदों को कनेक्शन,सब्सिडी दुरुपयोग रोकने का लक्ष्य
मनोज बिसारिया | 30 May 2026
नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी सरकार ने गैस कंट्रोल ऑर्डर में संशोधन कर साफ कर दिया है कि एक घर में केवल एक एलपीजी कनेक्शन ही रखा जा सकता है। एक से ज्यादा एलपीजी कनेक्शन रखना अब पूरी तरह प्रतिबंधित है।भारतीय तेल कंपनियों एचपीसीएल,इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने संयुक्त रूप से जारी सार्वजनिक सूचना में उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अतिरिक्त एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर कर दें। एक जून से इस नियम पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मुख्य नियम
एक परिवार (पति, पत्नी, विवाहित बच्चे और आश्रित माता-पिता) में एक ही रसोई के साथ केवल एक एलपीजी कनेक्शन ही वैध होगा,अतिरिक्त कनेक्शन रखने पर गैस सप्लाई बंद की जा सकती है।सप्लाई तभी बहाल होगी जब सभी अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर कर दिए जाएंगे,अगर अतिरिक्त कनेक्शन सरेंडर करने के बाद सिर्फ एक बचता है, तो उसे डबल बॉटल कनेक्शन में बदला जा सकता है,पीएनजी कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को अपना एलपीजी कनेक्शन तुरंत सरेंडर करना होगा,पीएनजी कनेक्शन लेने के 30 दिनों के अंदर एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।या फिर ट्रांसफर वाउचर ले सकते हैं,जिससे भविष्य में पीएनजी उपलब्ध न होने वाले क्षेत्र में एलपीजी कनेक्शन दोबारा सक्रिय कराया जा सकेगा।
इस लिए लिया गया यह फैसला
जरूरतमंद परिवारों को नया एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराना,सब्सिडी वाले सिलेंडरों का दुरुपयोग और ब्लैक मार्केटिंग रोकना।पीएनजी जैसी स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देना।तीनों तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे नियमों का पालन करें और अपने डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर अतिरिक्त कनेक्शन को सरेंडर करने की प्रक्रिया पूरी करें। यह प्रक्रिया ऑनलाइन भी की जा सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में नौतपा में बदला मौसम का मिजाज,तेज आंधी और बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा कूल-कूल
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति माइकल के साथ देखा अक्षरधाम मंदिर,मंदिर की भव्यता व भारत की संस्कृति की सराहना की
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना,कहा-दावे विश्वगुरु के,लेकिन देश में एक परीक्षा भी नहीं करवा सकते
काम कर गई पीएम मोदी की अपील,बदला खरीदारों का मूड,सोने की बिक्री में 70 फीसदी की भारी गिरावट
राहुल गांधी दिखे ऑटो ड्राइवर की वर्दी में,पार्क में लंच करते हुए सुनीं समस्याएं
ट्रैफिक समस्या और सुरक्षा को लेकर रेखा सरकार गंभीर,दिल्ली में ई-रिक्शा की तय होगी संख्या
पानी की किल्लत पर आप का जोरदार प्रदर्शन,विधायक कुलदीप कुमार मटका लेकर पहुंचे जल बोर्ड ऑफिस
दिल्ली हाईकोर्ट ने काॅकरोच पार्टी के एक्स अकाउंट को तत्काल बहाल करने का आदेश देने से किया मना,मांगा केंद्र और एक्स से जवाब
आईएमडी का मानसून पर ताजा अपडेट,अगले 4 महीने बरसेगी आग,जून में भी तरसाएगी बारिश
अरबपति रैंकिंग में फिसले मार्क जुकरबर्ग बेचैन,पेड फेसबुक, वाट्सऐप,इंस्टाग्राम प्लस से होगी वापसी
अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव,एक्शन मोड में मोदी सरकार,तेल कंपनियों को दिया ये आदेश
ना फटेगा,ना गलेगा,भारत में जल्द दिखेंगे प्लास्टिक के नोट, आरबीआई कर रहा प्लान
दिल्ली में जहरीले नाले बढ़ा रहे हैं यमुना का संकट, साहिबाबाद और नजफगढ़ ड्रेन सबसे ज्यादा प्रदूषित
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved