दिल्ली में बदलेगा मौसम मौसम का मिजाज,गरज-चमक के साथ अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट,60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


दिल्ली में बदलेगा मौसम मौसम का मिजाज,गरज-चमक के साथ अगले दो दिन बारिश का येलो अलर्ट,60 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मनोज बिसारिया | 03 Jun 2026

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को तापमान में मामूली इजाफा हुआ है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 0.9 डिग्री कम और कल के मुकाबले 1.4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा और कल के मुकाबले 0.6 डिग्री ज्यादा है।

अन्य मौसम केंद्र में भी तापमान में हुआ मामूली इजाफा

अन्य मौसम केंद्र में भी तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। पालम में अधिकतम तापमान में 3.7 डिग्री हुआ है,जो कि 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड में अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो कि कल के मुकाबले 2.8 डिग्री ज्यादा है।रिज में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जो कि कल के मुकाबले 2.1 डिग्री ज्यादा है।आयानगर में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री दर्ज किया गया,जो कि कल के मुकाबले 3.5 डिग्री ज्यादा है।यही नहीं दिल्ली के न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ है। आईएमडी ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना

आईएमडी के एक अधिकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में अगले दो दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है।

शनिवार को कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने शनिवार के लिए भी इस तरह का अनुमान जताया है,हालांकि कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पहलावत ने बताया कि मध्य पाकिस्तान, हरियाणा और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है,जिसके चलते अगले तीन दिन बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

कल कितना रह सकता है अधिकतम तापमान

राजधानी दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

कैसी है दिल्ली की हवा

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) बुधवार को शाम चार बजे बीते 24 घंटों के दौरान 143 यानी मध्यम स्तर पर दर्ज किया गया। सीपीसीबी के मुताबिक शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम,201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved