चीन और जापान से भर भरकर आ रहा यह केमिकल, जानें भारत ने क्या लिया ऐक्शन
मनोज बिसारिया | 19 Jun 2026
नई दिल्ली।चीन और जापान से एक केमिकल रेसोरसिनॉल भर भरकर भारत आ रहा है।भारत ने अब इंपोर्ट की एंटी-डंपिंग जांच शुरू की है।इसका इस्तेमाल टायर और रबर के सामान बनाने और इंडस्ट्रियल कामों में होता है।।यह जरूरी केमिकल है।यह जांच इसलिए शुरू की गई है क्योंकि आरोप है कि कम कीमत वाले शिपमेंट से घरेलू मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान हो रहा है।पीटीआई की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
जानें कैसे हुई ऐक्शन की शुरुआत
यह जांच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज(डीजीटीआर) ने अतुल लिमिटेड की शिकायत के बाद शुरू की।कंपनी ने आरोप लगाया था कि इस केमिकल के डंप किए गए इंपोर्ट से घरेलू इंडस्ट्री को काफी नुकसान हो रहा है।डीजीटीआर ने एक नोटिफिकेशन में कहा कि एप्लीकेंट की तरफ से दिए गए सही सबूतों और संबंधित सामान की डंपिंग के बारे में एप्लीकेंट की ओर से पेश किए गए शुरुआती सबूतों से संतुष्ट होने के बाद अथॉरिटी एंटी-डंपिंग जांच शुरू कर रही है।इस जांच में चीन और जापान से रेसोरसिनॉल की डंपिंग के होने,उसके दायरे और असर की पड़ताल की जाएगी।अगर डीजीटीआर इस नतीजे पर पहुंचती है कि इंपोर्ट से घरेलू प्रोड्यूसर्स को काफी नुकसान हुआ है तो वह एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाने की सिफारिश कर सकती है। लेवी (टैक्स) लगाने का अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय करती है।
जानें कहां होता है इस्तेमाल
बता दें कि रेसोरसिनॉल केमिकल का इस्तेमाल मुख्य रूप से टायर और रबर के सामान बनाने और रेजिन बॉन्डिंग के कामों में एक इंटरमीडियट के तौर पर किया जाता है।इसका इस्तेमाल खास तरह के लकड़ी के एडहेसिव रेजिन,डाई,फार्मास्यूटिकल्स और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में भी होता है।
इस लिए एंटी-डंपिंग जांच की जाती है
एंटी-डंपिंग जांच यह पता लगाने के लिए की जाती है कि क्या सस्ते इंपोर्ट में अचानक बढ़ोतरी से घरेलू इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा है।ट्रेड रेमेडी के तौर पर देश वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के नियमों के तहत एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा सकते हैं ताकि निष्पक्ष कॉम्पिटिशन हो सके। साथ ही घरेलू मैन्युफैक्चरर्स को बराबरी का मौका मिले।भारत पहले ही चीन समेत कई देशों से आने वाले कई तरह के प्रोडक्ट्स पर एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगा चुका है। इसका मकसद यह है कि अनुचित कीमत वाले इंपोर्ट का मुकाबला किया जा सके।
कच्चा तेल:समंदर में तेल की सुनामी,40 सुपरटैंकर 8 करोड़ बैरल उलचने को तैयार,होर्मुज से गुजरने को तैयार,ट्रेडर से ग्रीन सिग्नल मिलने का इंतजार
खुला होर्मुज स्ट्रेट,एलपीजी सिलेंडर,पेट्रोल-डीजल सस्ता होने का इंतजार
अगर होर्मुज न खुलता तो मुश्किल में आ जाता अमेरिका,43 साल के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा तेल भंडार
भारत ने रचा इतिहास:1.78 लाख करोड़ पहुंचा रक्षा उत्पादन,डिफेंस स्टॉक्स में जोरदार रैली
गजब:भारत के आम का विश्व में जलवा,पहुंची 45 देशों तक मिठास,अमेरिका में टूटे निर्यात के पुराने रिकॉर्ड
भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा सवाल,सिर्फ 10 दिन का रणनीतिक तेल भंडार, CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
अमेरिका से क्यों अकड़ रहा इजरायल,देखिए विश्व के अमीरों की लिस्ट,खत्म हो जाएगा सारा कनफ्यूजन
पीएम-किसान की 23वीं किस्त का इंतजार हुआ खत्म,20 जून को सरकार देगी 2000 रुपये
सिर्फ 24 घंटे में एलन मस्क ने बना लिया उतना पैसा,जितना वॉरेन बफेट ने जिंदगी भर में कमाया
यूएस-ईरान के बीच हुए शांति समझौते का असर:आम लोगों से इकोनॉमी तक,भारत को एक नहीं 10 बड़े फायदे
अलीबाबा,BYD और बायडू को अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्ट,चीन ने पलटवार की दी चेतावनी
काॅकरोच जनता पार्टी का इंडिया ब्लॉक की बैठक में गूंजा नाम,विपक्ष धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर एकजुट
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के पास आया वेनेजुएला,तेल कारोबार बढ़ाने पर बड़ा फोकस
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved