राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले धीरेंद्र शास्त्री,रावण ने तो माता सीता को चुराई थी,इन्होंने तो राम मंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों श्रद्धा चोरी की
मनोज बिसारिया | 27 Jun 2026
नई दिल्ली।अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है। धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि रावण तो ये भी हैं,बस रूप बदल गए हैं,रावण ने तो माता जानकी की चोरी की थी,इन्होंने तो रामंदिर के दान पात्र में लाखों लोगों की श्रद्धा चोरी की है, करोड़ों लोगो का भरोसा चोरी हुआ है।
धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमें खबर मिली की एफआईआर हुई है,अभी और जांच हो और पकड़े जायेंगे।उन्होंने कहा कि इतना हम कह सकते हैं,सच तो सच है।सीता को चुराने वाले रावण का वंश नाश हुआ था,राम मंदिर में चोरी करने वालों को सरकारी दंड तो मिलेगा ही साथ ही भगवान महादंड भी देंगे।
बता दें कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए एहआईटी गठित की गई है।मामले में प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अयोध्या के राम जन्मभूमि थाने में पहली एफआईआर दर्ज कर ली गई है।इस मामले में 8 लोगों को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।आरोपी बनाए गए 8 नामजद को गिरफ्तार भी कर लिया गया है,जिन 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें अविनाश शुक्ला, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्रा, सुभाष श्रीवास्तव व रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के नाम शामिल हैं। इनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
अमेरिकी हमले के बाद अब ईरान ने किया बड़ा ड्रोन हमला, होर्मुज में भी जहाज निशाने पर
6 महीने में पहली बार घुटनों पर आया चीन,औद्योगिक रफ्तार धीमी,कंपनियों का मुनाफा सुस्त,भारत के लिए हो सकता है बड़ा मौका
भारत जिस रूस से खरीदता है तेल,आज वही पेट्रोल के लिए मांग रहा मदद,पुतिन के देश में यूक्रेन के हमलों से मचा है हाहाकार
डिजिटल पेमेंट बढ़ने के बाद भी 1 रुपये के सिक्के का कायम है दबदबा,इन इलाकों में बोलती है तूती
बोनस शेयर:1 साल में 516% का रिटर्न, कंपनी दे रही 1 पर 2 बोनस शेयर,रिकॉर्ड डेट अगले हफ्ते
सोना-चांदी में भारी गिरावट,15 हजार रुपये से ज्यादा टूटे दाम,एक्सपर्ट ने अगले हफ्ते के लिए बताया टारगेट
भारत से डिग्री पाकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों के खिल उठे चेहरे
21 की उम्र में हत्या का आरोप,64 की उम्र में दिल्ली हाईकोर्ट ने किया बरी,43 साल अदालतों में कट गई जिंदगी
जम्मू-कश्मीर में 45 विदेशी आतंकवादी सक्रिय,अमरनाथ यात्रा के लिए मजबूत किया गया सुरक्षा घेरा
क्रिकेटर रोहित शर्मा,शिबू सोरेन,अलका याग्निक समेत 65 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार,राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित
धर्मेंद्र प्रधान ने कॉकरोच पार्टी को बताया आतंकियों की बी-टीम,दीपके ने किया पलटवार,बोले-आपके हाथ तो 17 से ज्यादा छात्र-छात्राओं के खून से रंगे हुए हैं
रेखा सरकार का 2.7 लाख कंस्ट्रक्शन श्रमिकों को गिफ्ट,मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार,शिक्षाविदों का मिला समर्थन,शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की मांग
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved