जेवर में बनेगा भारत का बड़ा सोलर प्लांट,अब चीन की छुट्टी, मिलेंगे हजारों रोजगार:सीएम योगी 


जेवर में बनेगा भारत का बड़ा सोलर प्लांट,अब चीन की छुट्टी, मिलेंगे हजारों रोजगार:सीएम योगी 

धनंजय सिंह | 27 Jun 2026

 

ग्रेटर नोएडा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जेवर में बनने जा रहे सेल के इंटीग्रेटेड सोलर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया।सीएम ने कहा कि यह सोलर प्लांट भारत की एक्सपोर्ट क्षमताओं को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में एक मील का पत्थर साबित होगा।

जेवर में बनेगा बड़ा सोलर प्लांट

सीएम योगी ने कहा कि जेवर में बनने वाले इस प्लांट का उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर उत्पादन क्षमता विकसित करना है।इस प्लांट के जरिए सालाना 6 गीगावाट सोलर सेल बनाने का लक्ष्य है।इसके साथ ही सालाना 5 गीगावाट सोलर मॉड्यूल का निर्माण किया जाएगा।

चीन पर निर्भरता होगी कम

सीएम योगी ने चीन का नाम लेते हुए कहा कि जिन तकनीकों के लिए हमें पहले दुनिया पर,विशेषकर चीन पर निर्भर रहना पड़ता था,वे अब सीधे जेवर में उपलब्ध होंगी। सीएम ने कहा कि एसएईएल इंडस्ट्रीज लिमिटेड इस काम को यहीं जेवर की धरती पर करने जा रही है।

हजारों युवाओं को मिलेंगे रोजगार

रोजगार की संभावनाओं पर जोर देते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से उत्तर प्रदेश के युवाओं को ग्रीन इकोनॉमी का नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। सीएम ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे।एमएसएमई,लॉजिस्टिक्स और संबद्ध उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही इंजीनियरों और तकनीशियनों को एक बिल्कुल नए क्षेत्र में काम करने का मौका मिलेगा।

यूपी बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सपोर्ट का हब

इससे पहले सीएम योगी ने गौतमबुद्धनगर में एम्बर और एसेंट के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स का भी शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और एक्सपोर्ट का एक बड़ा हब बनने की ओर अग्रसर है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved