संगम नगरी वालों के लिए खुशखबरी,मेट्रो की मिलने जा रही है सौगात,अब नहीं खाने होंगे बस-ऑटो में धक्के
धनंजय सिंह | 07 Jul 2026
प्रयागराज।संगम नगरी के लोगों के लिए खुशखबरी है।जल्द यहां मेट्रो की सौगात मिलने जा रही है।संगम नगरी में अधिकतर जाम नजर आता है।अब योगी सरकार ने कमर कस ली है,अब लोगों को सिटी बसों,ऑटो और टेंपो में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। बता दें कि संगम जहां गंगा,यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियां मिलती हैं,हिंदू धर्म में बहुत पवित्र स्थल माना जाता है।संगम केवल नदियों का मिलन का स्थान ही नहीं,आत्मा की शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति का मार्ग भी है।संगम में स्नान करने से जीवन के सारे पाप धुल जाते हैं और आत्मा को शांति प्राप्त होती है।संगम में स्नान करने के लिए देश विदेश से लोग आते हैं।
प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 14 अगस्त तक राइट्स संस्था को डीपीआर तैयार करने की मोहलत दी है,इसलिए राइट्स संस्था द्वारा मेट्रो के लिए डीपीआर तैयार करने का काम तेज कर दिया है। ऋषिराज ने बताया कि मेट्रो कितनी लागत में बनेगी और क्या कुछ खास होगा।प्रयागराज में जल्द मेट्रो दौड़ने लगेगी,इसको लेकर तैयारी शुरू हो गई है।संगम नगरी प्रयागराज में अगस्त से ट्रैक बनाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज ने कहा कि करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत से यहां मेट्रो का निर्माण किया जाएगा।ये दो रूटों पर रफ्तार भरेगी।पहला फाफामऊ से नैनी और दूसरा एयरपोर्ट से झूंसी।दोनों रूट करीब 21-21 किलोमीटर के हैं यानी पहले चरण में कुल 42 किलोमीटर मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है।मेट्रो का इंटर चेंज जंक्शन संगम के परेड में प्रस्तावित किया गया है।साफ है कि मेट्रो के रफ्तार भरते ही सड़कों पर जाम का झाम खत्म हो जाएगा।
बता दें कि पहले फेज में बमरौली से झूंसी सिटी लेक तक 26 मेट्रो स्टेशन होंगे,शांतिपुरम से छिवकी तक 19 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे,कुल 45 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे,एक मेट्रो स्टेशन पर 2 मिनट का स्टॉपेज होगा,प्रयागराज मेट्रो का रूट 60 किमी होगा,14 अगस्त से ट्रैक बनाने प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 12 हजार करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च होंगे।
काशी में वाराणसी रोप-वे परियोजना को मिली बड़ी राहत,वीडीए को 90 वर्ष की लीज पर एक रुपये प्रीमियम के साथ भूमि का आवंटन
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले के बाद मथुरा में चढ़ावे के पैसे पर पल-पल रखी जाएगी नजर,बढ़ाए जा रहे हैं सीसीटीवी
रायबरेली में गैस संकट से थमी रेल पहिया कारखाने की रफ्तार,3 माह में बने सिर्फ 7300 पहिये
बीएचयू के शोध में बड़ा खुलासा:5000 साल पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा है सिंधी समुदाय का डीएनए
सुपर अल नीनो का साया:यूपी में धान और मक्का की खेती पर मंडराया सूखे का ख़तरा,कृषि विभाग ने जारी की विशेष एडवाइज़री
वेदा मऊ से बदायूं तक,आस्था,इतिहास और अब एक्सप्रेसवे के जरिए विकास की नई उड़ान भर रहा यह शहर
उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने रचा इतिहास, WIR OBE 2026 में हासिल किया प्लेटिनम बैंड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया खुलासा,चंपत राय पहुंचे थे एफआईआर कराने,एक फोन कॉल के बाद वापस लौट आए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपियों का बड़ा दावा,अनिल मिश्रा की देखरेख में होती थी चोरी,बताया कैसे होता था सब कुछ
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा देते ही चंपत राय पर कसा शिकंजा,पुलिस ने की पूछताछ,दर्ज किया बयान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत:राम मंदिर से दूरी बनाने वाली कांग्रेस जाएगी अयोध्या,सांसद-विधायक करेंगे रामलला का दर्शन
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी:कब से उड़ रहा था चढ़ावा, 45 दिन से पीछे नहीं पहुंच पा रही जांच,सच की तलाश में जांच एजेंसियां
जेवर में बनेगा भारत का बड़ा सोलर प्लांट,अब चीन की छुट्टी, मिलेंगे हजारों रोजगार:सीएम योगी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved