नंदीग्राम एक्सप्रेस में सुहागरात का डेकोरेशन,टीटी पर कार्रवाई,रेलवे ने किया निलंबित
मनोज बिसारिया | 09 Jul 2026
नई दिल्ली।नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट क्लस एसी कूपे में सुहागरात वाले डेकोरेशन पर कार्रवाई हुई है।रेलवे ने संबंधित टिकट चेकर को निलंबित कर दिया है विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।बता दें कि एक नवविवाहित जोड़े ने एसी कूपे को सजवाने के लिए ऑनलाइन डेकोरेटर हायर किया था।
रेल मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा...
रेल मंत्रालय ने साफ तौर पर कहा है कि 6 जुलाई को ट्रेन नंबर 11002 (नंदीग्राम एक्सप्रेस) में यात्रा कर रहे जोड़े ने अपने फर्स्ट एसी कूपे को सजाने के लिए ऑनलाइन डेकोरेटर को निजी तौर पर हायर किया था। कोच में डेकोरेटर का प्रवेश अनधिकृत था। इसे एक गंभीर चूक माना जा रहा है।
सफर को यादगार बनाने के लिए किया गया ऐसा
बता दें कि ट्रेन में सफर कर रहे एक नवविवाहित जोड़े ने अपने सफर को यादगार बनाने के लिए एक प्राइवेट डेकोरेटर को काम पर रखा।जब ट्रेन महाराष्ट्र के जालना स्टेशन पर खड़ी थी तब डेकोरेटर्स ने बिना किसी आधिकारिक अनुमति के ट्रेन के अंदर घुसकर पूरे कूपे (केबिन) को सजा दिया। इसे बिल्कुल सुहागरात के कमरे या हनीमून सुइट की तरह सजाया गया। यही नहीं, दीवार पर I Love You भी लिखा गया।
सजे हुए केबिन का छा गया वीडियो
इस सजे हुए केबिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही छा गया। कुछ लोग इसे बेहद रोमांटिक और अनोखा आइडिया बताने लगे तो कई लोगों ने सुरक्षा और रेलवे नियमों को लेकर सवाल उठाए। गुब्बारों और बिजली की लड़ियों से ट्रेन में आग लगने का खतरा हो सकता है।
होर्मुज में बिगड़े हालात,ईरान ने रोका भारतीय टैंकर,ड्रोन हमले से बढ़ी चिंता
भारतीय निवेश बाजार में ऐतिहासिक उलटफेर,घरेलू म्यूचुअल फंड ने गाड़ा झंडा,छूटे विदेशी निवेशक पीछे
अमेरिकी कंपनियों ने दी चेतावनी,भारत से मत उलझो, बैकफायर कर जाएगा कदम
होर्मुज में हलचल,भारत के टैंकर ने लिया अचानक यू-टर्न,20 लाख बैरल लदा है तेल
ट्रंप के बीमार मानसिकता वाले लोग बयान से भरभरा गया भारतीय शेयर बाजार आई बड़ी गिरावट
सोना लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता,दिल्ली,यूपी,बिहार, राजस्थान के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का दाम रहे लाल निशान में
ईरान-अमेरिका टकराव से बिगड़े हालात,सीएनजी और रसोई गैस के फिर से बढ़ेंगे दाम
तेलंगाना गर्वनर शिव प्रताप शुक्ल जल्द आएंगे बस्तर के मां दंतेश्वरी हर्बल फार्म
दक्षिण अफ्रीका से भारत आएंगे और चीते,कूनो अभयारण्य बना रहेगा चीता लांचिंग ग्राउंड
सीएम उमर अब्दुल्ला बोले-अमरनाथ यात्रियों को बसों से उतरकर बाजार जाने दें,तभी कश्मीर की अर्थव्यवस्था को मिलेगा फायदा
ट्रंप ने भारत को डेड इकोनॉमी बताया था,अब लिया यू-टर्न,7-8% ग्रोथ की दी मिसाल
होर्मुज में खलबली,अचानक लौटे 8 जहाज,समझें संकेत
पीएम मोदी का व्यापारिक समझौतों को मजबूत करने का नया मेगा प्लान,टूटेगा 40 सालों का रिकॉर्ड
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved