अमेरिका-ईरान में ज़ंग शुरू होने से ताजमहल में आधे से भी कम रह गए पर्यटक,आने वाले सीजन में केवल शादियों और कांफ्रेंस से उम्मीद
धनंजय सिंह | 14 Jul 2026
आगरा।अमेरिका-ईरान में फिर से जंग शुरू होने से आगरा के पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें टूट गई हैं।अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू कर दिए हैं,जवाब में ईरान आसपास के देशों में अमेरिकी बेस पर हमले कर रहा है।जुलाई-अगस्त की एडवांस बुकिंग में पिछले साल की अपेक्षा 50 प्रतिशत तक की गिरावट है।आगे की हालत भी ठीक नजर नहीं आ रही है। कारोबारियों का आकलन है कि युद्ध जितना लंबा खिंचेगा, पर्यटन को उतना ही अधिक नुकसान पहुंचेगा।इन दिनों आगरा का पर्यटन कारोबार वेडिंग,वीकेंड और कांफ्रेंस के सहारे चल रहा है।
आगरा में पर्यटन सीजन अक्टूबर से मार्च तक रहता है।इन दिनों यहां मौसम अनुकूल होने से विदेशी पर्यटक भारी संख्या में आते हैं।अप्रैल से सितंबर तक आगरा में आफ सीजन रहता है।अप्रैल से जून तक गर्मी अधिक रहती है,जिसमें विदेशी पर्यटक बहुत कम आते हैं।जुलाई से विदेशी पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगती है।
इस बार 28 फरवरी से ईरान-अमेरिका में ज़ंग शुरू हो गयी थी,जिससे फ्लाइंग कंपनियों को अपना रूट बदलना पड़ा था, फ्लाइट के टिकट के मूल्य में दो गुना से अधिक तक की बढ़ोतरी हो गई थी। इससे मार्च के अंत तक चलने वाला पर्यटन सीजन विदेशी पर्यटकों द्वारा बुकिंंग कैंसिल करने से बीच में ही खत्म हो गया था।युद्ध विराम के बाद पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद जगी थी कि स्थिति में सुधार होगा।
युद्ध विराम खत्म होने से पर्यटन कारोबारियों की उम्मीद को जोर का झटका लगा है।आगरा का पर्यटन और होटल इंडस्ट्री इन दिनों वीकेंड तक सिमटकर रह गई है।सहालग में हो रही शादियों की बुकिंग और कांफ्रेंस के चलते बड़े होटलों में तो कमरे लग भी रहे हैं, लेकिन बजट क्लास होटल खाली पड़े हैं।
विदेशी पर्यटकों द्वारा जुलाई-अगस्त की एडवांस बुकिंग बहुत कम कराई गई हैं।पिछले साल की अपेक्षा इसमें 50 प्रतिशत तक की गिरावट है।अभी पर्यटन कारोबार में वृद्धि की उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। सरकार को विदेशों में भारतीय पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार पर ध्यान देना चाहिए।
संभल पहुंचते ही गूंजे सीएम योगी और एसपी केके बिश्नोई के जयकारे,कांवड़ पर लगी थी तस्वीर
राम मंदिर के पुजारियों के ड्रेस कोड में हुआ बदलाव,अब बिना सिला उत्तरीय वस्त्र धारण कर गर्भगृह करेंगे प्रवेश,धार्मिक समिति की बैठक में ये हुआ फैसला
सावन के दूसरे सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब,गंगा में बाढ़ के बावजूद कांवरियों ने किया बाबा का अभिषेक,काशी में बोल बम के गूंजे जयकारे
अबान की मौत ने फिर कुरेदे जख्म,तीन साल में बिखर गया माफिया अतीक अहमद का कुनबा
सास की इच्छा के लिए बहू ने उठाया बड़ा संकल्प:90 साल की सास को कांवड़ में साथ लेकर हरिद्वार से दिल्ली पैदल निकली काजल
बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved