ग्लोबल इकॉनमी का थकने लगा इंजन:सुस्त पड़ी चीन की इकॉनमी,जापान की तरह भंवर में फंसने की आशंका
मनोज बिसारिया | 18 Jul 2026
नई दिल्ली।चीन विश्व का दूसरा बड़ा इकॉनमी वाला देश है, लेकिन चीन की इकाॅनमी सुस्त पड़ने लगी है।इस फाइनेंशियल ईयर की दूसरी तिमाही में चीन की जीडीपी में पिछले साल के मुकाबले 4.3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई,जो 2022 की चौथी तिमाही के बाद सबसे धीमी रफ्तार है।सरकार ने इकॉनमी के जून तिमाही में 4.5 फीसदी से 5.0 फीसदी तक बढ़ने का लक्ष्य रखा था,लेकिन जीडीपी की बढ़ने की रफ्तार उससे काफी कम रही।
चीन की स्थिति लगातार होती जा रही बद से बदतर
चीन की इकॉनमी में पहली तिमाही में 5.0 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।इससे साल की पहली छमाही में जीडीपी की कुल बढ़ोतरी 4.7 फीसदी रही।इस दौरान फिक्स्ड-एसेट इन्वेस्टमेंट में पिछले साल के मुकाबले 5.7 फीसदी की गिरावट आई है। पहले 5 महीनों के दौरान यह 4.1 फीसदी थी।चीन की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है।
जापान की तरह सुस्ती की आशंका
इस गिरावट का सबसे बड़ा कारण प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में आई गिरावट है।पहली छमाही में चीन में प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट में 18 फीसदी की भारी गिरावट आई है जो 1992 के बाद से अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।हालांकि रिटेल बिक्री में मई में 0.6 फीसदी की गिरावट के बाद जून में 1फीसदी की तेजी आई है,लेकिन ऑटो की खरीद में 16 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।इससे साफ है कि विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में अब संकट कई सेक्टर्स में फैल रहा है।यह विश्व के लिए भी अच्छा संकेत नहीं है।पिछले दो दशक में चीन ग्लोबल इकॉनमी के ग्रोथ का इंजन रहा है,लेकिन अब उसकी रफ्तार धीमी पड़ने लगी है।अब चीन की इकॉनमी के भी जापान की तरह सुस्ती में फंसने की आशंका है।जापान की इकॉनमी 1990 के दशक में तेजी से बढ़ रही थी,लेकिन उसके बाद से यह सुस्ती का सामना कर रही है।
गिरे चांदी के रेट, 2.15 लाख रुपये हुआ सिल्वर,दिल्ली, यूपी,बिहार और राजस्थान में चांदी के रेट में गिरावट
24 जुलाई की तारीख पर निर्यातकों की नजर, अमेरिका ले सकता है बड़ा फैसला; ब्राजील पर ठोक दिया 25% टैरिफ
ड्रैगन को तगड़ा झटका,1991 के बाद सबसे कम लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाया, अमेरिका-ईरान जंग से हिल गई अर्थव्यवस्था
गजब:भारत के पास तेल का तोड़,लेकिन बंधे हैं एलपीजी पर हाथ, अमेरिका-ईरान की दुश्मनी ने बढ़ाई टेंशन
पीएम-किसान की 24वीं किस्त इंतजार खत्म,जानें कब अकाउंट में आएंगे पैसे
डोनाल्ड ट्रंप का होर्मुज प्लान:अमेरिका के पास गुजरने वाले जहाजों से क्या चार्ज वसूलने का है हक,भारत के लिए मायने
भारत में E20 पेट्रोल पर मचा है घमासान,विश्व के दूसरे देश इतना मिला रहे हैं इथेनॉल,एक तो 100 फीसदी पर पहुंच गया
शेयर बाजार में भारी गिरावट,सेंसेक्स 561 अंक टूटा,रुपया फिर हुआ 96 के पार
ईरान जंग के बीच अंधेरी सुरंग में फंसा अमेरिका, बढ़ रहा है हर महीने $209 अरब का कर्ज
अर्थव्यवस्था विदेश व्यापार नीति में बड़ा बदलाव,मोदी सरकार ने लगाई फोर्स्ड लेबर से बने सामान के आयात पर रोक
भारत-यूके व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू,किसानों, श्रमिकों और MSMEs को मिलेगा बड़ा फायदा
बारिश के बाद साफ हुई दिल्ली की हवा,3 साल में सबसे ज्यादा साफ हवा,बारिश के अलर्ट के बीच एक्यूआई में सुधार
सीजेपी ने किया 20 को संसद मार्च का किया ऐलान,सोनम वांगचुक ने की खास अपील
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved