राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा, 150 भी नहीं हो रहे जारी
धनंजय सिंह | 28 Jul 2026
अयोध्या।राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद से प्रबंधन संभालने वाले श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट में उथल-पुथल मची हुई है।चंपत राय के इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह कृष्णमोहन अंतरिम महासचिव बन गए हैं।चढा़वे के पैसे की गिनती में भी कई बदलाव भी कर दिए गए हैं।अब पहले से ज्यादा नजर रखी जा रही है।मगर अन्य व्यवस्थाएं अभी ठीक से नहीं हो पा रही हैं। इन व्यवस्थाओं में सुगम दर्शन पास और वीआईपी पास की व्यवस्था भी है।पास की व्यवस्था पूरी तरह से डगमगाई हुई है। आलम यह है कि वीआईपी और सुगम दर्शन के लगभग 1500 पास जारी हो सकते हैं,लेकिन 150 पास जारी नहीं हो रहे हैं।अनेक वीआईपी कभी सुग्रीव किला के तीर्थ यात्री सेवा केंद्र तो कभी रामकोट के तीर्थ क्षेत्र कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
बता दें कि मंदिर आने वाले 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और उनके एक अटेंडेंट का पास तत्काल काउंटर पर बनाया जाता है।गोद में बच्चा होने होने पर माता-पिता का तत्काल पास बनता है।यह दोनों पास तो पहले की तरह बन रहे हैं। इसके अलावा ऑनलाइन पास बन रहा है।यह पास दर्शन की तारीख से 15 दिन पहले साइट पर खुलता और बनता है।सुगम दर्शन पास श्रद्धालुओं को अपने मोबाइल से खुद बनाना पड़ता है।इसमें पास बनाने वाले की फोटो के अलावा सभी दर्शनार्थियों की आईडी देनी होती है। विशिष्ट और वीआईपी दर्शन पास में एक आईडी पर एक साथ आठ दर्शनार्थियों का पास बनता है। सामान्य दर्शन में एक साथ सिर्फ छह दर्शनार्थियों का ही पास बनाया जाता है। इसके साथ जिस व्यक्ति का पास एक बार बन गया तो दोबारा 72 घंटे पहले सामान्य दर्शन पास नहीं बन सकता है।
जानकारी का अभाव कहिए या कुछ और पहले भी यह पास उतने नहीं बनते थे।ज्यादातर पास चंपत राय,डॉक्टर अनिल मिश्रा और गोपाल राव के रेफरेंस पर ही बनाए जाते थे। इनके साथ लगी कर्मचारियों की टोली यह पूरा काम करती थी। तीनों के रेफरेंस पर पास जारी होते थे।अयोध्या के व्यापारी, अफसर, मीडिया के लोग इनसे ही संपर्क करके पास जारी कराते थे।अब तीनों का इस्तीफा होने और आईडी बंद होने से इनके रेफरेंस वाला पास बनना बंद हो गया है।
चंपतराय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की आईडी बंद हो चुकी है। इन तीनों लोगों से लगभग 40 अलग-अलग कार्यकर्ताओं की टीम जुड़ी थी।यही लोग अलग-अलग रिफरेंस से पास के लिए आवेदन भेजते थे। आईडी बंद होने से इनके रेफरेंस पर पास बनना बंद हो गया है। तीन आईडी बंद होने के बाद अभी किसी नए ट्रस्टी की आईडी नहीं बनाई गयी है। इसके लिए कोई नया आदेश भी नहीं जारी किया गया है। आदेश जारी होने पर ही साफ्टवेयर में इसे फीड किया जाएगा।
इसके कारण नये महासचिव कृष्ण मोहन, ट्रस्टी और निर्मोही अखाड़ा महंत दिनेंद्र दास के साथ दूसरे ट्रस्टियों के नाम से पास जारी हो रहे हैं। इनका संपर्क भी अभी शहर के लोगों से कम है। कुछ पास सीआरपीएफ के अधिकारियों और एसएसएफ के अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से भी जारी किया जा रहा है। हालांकि उनकी भी संख्या उतनी ज्यादा नहीं है। ऐसे में बहुत कम पास जारी हो रहे हैं।
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
हर्षिता ने 15 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल,आज बना ली 6700 करोड़ की कंपनी
राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा,अर्थव्यवस्था के लिए है चिंता का विषय
राम मंदिर का कौन बनेगा पहला सीईओ,5200 आवेदनों की हो रही स्क्रीनिंग
गजब:शादी के पांचवें दिन पत्नी प्रेमी के साथ फरार,मिठाई खरीदने के दौरान पति को दिया चकमा
संत प्रेमानंद महाराज का बड़ा भक्त,2 बच्चों की ऐसी साधना,सुनकर संत भी कहेंगे ये मेरे प्रिय
संगम नगरी में बढ़ते जलस्तर के बीच आस्था का अनोखा संगम,गंगा मां करेंगी लेटे हुए हनुमान जी का जलाअभिषेक,भव्य आरती की तैयारियां शुरू
कांवड़ यात्रा:गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए दांतों तले दबाया 12 क्विंटल वजन,भारी कार खींचकर हरिद्वार से अलीगढ़ जा रहे नरेंद्र
रामनगरी में हवाई यात्रा से बढ़ा रामलला दर्शन का उत्साह, 6 माह में 3.70 लाख पहुंचे श्रद्धालु, दिल्ली, मुंबई सहित इन शहरों से सीधी फ्लाइटें
राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन के लिए जबरिया रिटायर आईपीएस अमिताभ ठाकुर को भेजा कॉल लेटर,भरा गूगल फार्म
आध्यात्मिक नगरी काशी में हरित जल परिवहन की नई क्रांति,गंगा में इलेक्ट्रिक नौकाओं का संचालन हुआ शुरू
जंग ने ली निर्दोष की जान:यूक्रेन में मिसाइल हमले का शिकार हुआ देवरिया का लाल,इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
वंदे मातरम् का विरोध बर्दाश्त नहीं,कानून बनाने की पहल पर बोले ओपी राजभर
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved