सेंसेक्स उछला 1600 अंक,निवेशकों ने 7 लाख करोड़ रुपये पीटा,क्या है वजह


सेंसेक्स उछला 1600 अंक,निवेशकों ने 7 लाख करोड़ रुपये पीटा,क्या है वजह

मनोज बिसारिया | 29 Jul 2026

 

नई दिल्ली।शेयर मार्केट पिछले तीन दिनों में दो दिन ऊंची उड़ान भरा।सोमवार को सेंसेक्स ने लंबी छलांग तो लगाई,लेकिन मंगलवार को मामूली रूप से फिसल गया।आज बुधवार एक बार फिर उड़ान भर रहा है।इन तीन दिनों में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों के कुल मार्केट कैप में लगभग 7 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है।इस दौरान निफ्टी भी 23767 से 24,239 तक पहुंच गया।

बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 76,059 पर हुआ था बंद 

बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 76,059 पर बंद हुआ था।सोमवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त रैली दिखी और सेंसेक्स 76835 के लेवल पर बंद हुआ।इसके बाद मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ 76765 के लेवल पर बंद हुआ।आज बुधवार को शेयर मार्केट में एक बार फिर बहार लौटी है।सेंसेक्स 800 अंक से अधिक उछलकर 77,641 के डे हाई को टच कर चुका है। इन तीन दिनों में आज के डे हाई के लेवल से तुलना करें तो सेंसेक्स 1582 अंक यानी लगभग 1600 अंक उछल चुका है।

शेयर मार्केट में तेजी का क्या है कारण

शेयर मार्केट में आई तेजी की सबसे बड़ा कारण अमेरिका-ईरान युद्ध में शांति की उम्मीद का बढ़ना है।फिलहाल अमेरिका और ईरान एक दूसरे पर हमले बंद कर रखे हैं और बातचीत की उम्मीद बढ़ गई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि बमबारी अभियान अब अपनी सीमा पर पहुंच गया है, इसलिए अमेरिका ने लगातार चौथी रात ईरान पर कोई हमला नहीं किया।

कच्चे तेल की गिरीं कीमतें

अमेरिका और ईरान में तनाव कम होने से ब्रेंट क्रूड तेल की कीमत 9 फीसदी से ज्यादा गिरकर लगभग 87 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई।इससे महंगाई और ब्याज दर बढ़ने की चिंता कम हुई। वह भी तब जब बुधवार को इसमें तेजी दर्ज की जा रही है।

आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

घरेलू शेयर मार्केट में रौनक के पीछे आईटी स्टॉक्स में जबरदस्त खरीदारी भी एक वजह है।इन्फोसिस से लेकर टीसीएस तक के स्टॉक्स में इन 3 सत्रों में करीब 8 प्रतिशत की तेजी आई है। निफ्टी आईटी इंडेक्स इस दौरान 28767.95 से उछलकर 31325.95 के लेवल पर पहुंच गया।

रुपये की मजबूती

इधर रुपये में भी तेज उछाल आया,इससे शेयर मार्केट को और सहारा मिला।मंगलवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 63 पैसे मजबूत होकर 95.90 प्रति डॉलर पर बंद हुआ और आज बुधवार को 13 पैसे ऊपर 95.72 पर खुला। भारत में रुपये को सहारा देने में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की सक्रिय भूमिका रही।बैंकर्स का कहना है कि सेंट्रल बैंक ने पिछले कुछ सेशन में डॉलर बेचकर मार्केट में अपना दखल बढ़ाया है। मार्केट के अनुमानों के मुताबिक आरबीआई ने शुक्रवार को लगभग 8 से 9 अरब डॉलर बेचे।

क्या कह रहे एक्सपर्ट्स

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मध्य पूर्व में हमलों के रुकने से आयात लागत और महंगाई बढ़ने की आशंका कम हुई,जिससे बाजार में राहत वाली तेजी आई। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और लॉन्ग-टर्म बॉन्ड यील्ड में कमी ने भी स्थायी समाधान की उम्मीद जगाई है और लंबी खरीदारी में कमी के संकेत भी दिख रहे हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved