अब हाई से ₹2.04 लाख सस्ती चांदी,आज खुलते ही बड़ी गिरावट,जानें 1 किलो की कीमत 


अब हाई से ₹2.04 लाख सस्ती चांदी,आज खुलते ही बड़ी गिरावट,जानें 1 किलो की कीमत 

मनोज बिसारिया | 30 Jul 2026

 

नई दिल्ली।सोना-चांदी की कीमतों में रोज बड़ा बदलाव हो रहा है।सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को भी कमोडिटी मार्केट (MCX)पर दोनों कीमती धातुओं के दाम में कारोबार ओपन होने के साथ ही बदलाव हुआ।खासतौर पर चांदी की वायदा कीमत लगातार फिसल रही है और अब 1 किलो चांदी अपने हाई से 2.04 लाख रुपये से ज्यादा सस्ती हो गई है।

रोजाना बिखर रही चांदी की कीमत 

एमसीएक्स पर 4 सितंबर की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत रोज बिखरती हुई नजर आ रही है।गुरुवार को ये ओपनिंग के साथ ही फिसलकर 2,15,702 रुपये प्रति किलो पर आ गई,जबकि बीते कारोबारी दिन ये 2,17,479 रुपये पर क्लोज हुई थी।एक झटके में चांदी की कीमत 1777 रुपये प्रति किलोग्राम घट गयी।

गिरते हुए हाई से इतना सस्ती हुई चांदी 

एमसीएक्स चांदी की कीमत में लगातार जारी गिरावट के सिलसिले के चलते अब चांदी अपने लाइफ टाइम हाई से 2,04,346 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती मिल रही है। बता दें कि इस साल 29 जनवरी को ही वायदा कारोबार में चांदी की कीमत ने अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार किया था और 4,20,048 रुपये प्रति किलो का लाइफ टाइम हाई लेवल छुआ था,हालांकि इस हाई को टच करने के बाद चांदी की कीमत धड़ाधड़ क्रैश होती चली गई।

1 से 30 जुलाई तक चांदी में गिरावट

जुलाई का महीना खत्म होने वाला है और इसमें सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है,ऐसे में 1 जुलाई से लेकर गुरुवार 30 जुलाई तक चांदी का वायदा कीमत में आए बदलाव को देखें, तो ये काफी सस्ती हो चुकी है।पहली जुलाई को एमसीएक्स चांदी की कीमत 2,30,384 रुपये प्रति किलो थी और वर्तमान के 2,15,702 रुपये के हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो ये सिल्वर मेटल 14,682 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई है।

गोल्ड का एमसीएक्स पर हाल

जहां एक ओर चांदी की कीमत एमसीएक्स पर दनादन कम होती जा रही है, तो वहीं दूसरी और सोना सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन उछला है।बुधवार को वायदा कारोबार खत्म होने पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,781 रुपये पर क्लोज हुआ था और गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही ये उछलकर 1,42,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ऐसे में सोना 514 रुपये महंगा हुआ है।

30 दिन में इतना सस्ता हुआ सोना

अगर जुलाई महीने में अब तक सोने की कीमतों में आए बदलाव को देखें तो सोना भी चांदी की तरह ही कुल मिलाकर सस्ता हुआ है। 1 जुलाई को एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत 1,44,430 रुपये पर बंद हुई थी और गुरुवार के ओपनिंग रेट से तुलना करें, तो सोना  2649 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved