रेखा सरकार रक्षाबंधन से दिल्ली की पात्र महिलाओं को देगी हर माह मिलेंगे 2500 रुपये


रेखा सरकार रक्षाबंधन से दिल्ली की पात्र महिलाओं को देगी हर माह मिलेंगे 2500 रुपये

मनोज बिसारिया | 30 Jul 2026

 

नई दिल्ली।रेखा गुप्ता सरकार ने रक्षाबंधन से पहले बड़ा तोहफा देते हुए महिलाओं के लिए अपना खजाना खोलने का ऐलान किया है।दिल्ली कैबिनेट ने लक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी है।इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।इसके लिए नियम और शर्तें भी जारी कर दी गई हैं।

17 लाख से ज्यादा महिलाओं को फायदा

लक्ष्मी योजना के तहत राजधानी दिल्ली की लगभग 17 लाख से ज्यादा पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेगा।पहले इस योजना का नाम महिला समृद्धि योजना रखा गया था।बाद में बदल दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने इसका वादा 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान किया था और अब ये शुरू होने के लिए तैयार है।इस साल की शुरुआत में मंत्रिमंडल ने इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 5,100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे।

कैसे और कितना पैसा मिलेगा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद लक्ष्मी योजना की जो नियम-शर्तें तय की गई हैं,उनमें साफ किया गया है कि सरकार की ओर से दी जाने वाली आर्थिक मदद किस तरीके से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जारी की जाएगी।योजना के तहत पात्र महिलाओं को मंथली जो 2500 रुपये मिलेंगे,उनमें से 1000 रुपये सीधे मिलेंगे,जबकि बचे हुए 1500 रुपये मासिक आरडी खाते में जमा किए जाएंगे। तीन साल के बाद ब्याज समेत यह पूरा पैसा उन्हें दे दिया जाएगा.।

लक्ष्मी योजना का खास नियम और ऐज लिमिट 

रेखा सरकार की ओर से लक्ष्मी योजना के लिए पात्रता के जो नियम फाइनल किए गए हैं,उनमें एक खास ये है कि इस सरकारी स्कीम के तहत प्रति परिवार सिर्फ एक महिला ही लाभ की हकदार होगी,इसमें भी संबंधित परिवार की सबसे बुजुर्ग पात्र महिला को प्राथमिकता दी जाएगी।लक्ष्मी योजना के लिए महिला की उम्र 21 साल से 60 साल के बीच होनी चाहिए,इसके अलावा पात्र महिला या उसके परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से कम और उनके पास न्यूनतम 10 सालों से दिल्ली में स्थायी निवास होना जरूरी है।

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ 

रेखा गुप्ता सरकार ने लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता मानदंड तय करने के साथ ही ये भी साफ किया है कि किन महिलाओं को इस योजना से दूर रखा जाएगा।यानी उन्हें 2500 रुपये मंथली आर्थिक मदद का लाभ नहीं मिलेगा।इसमें परिवार में तीन से अधिक बच्चे हैं तो योजना से बाहर,परिवार के पास चार पहिया वाहन है,तो उसे लाभ नहीं मिलेगा,महिला के खिलाफ कोई भी आपराधिक केस दर्ज हो,जिनके परिवार में सालाना 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च हो,अगर महिला या परिवार जीएसटी या इनकम टैक्स भरता हो और अगर कोई सरकारी नौकरी में है या उससे रिटायर हुआ है।

कैसे करें आवेदन,क्या डॉक्युमेंट चाहिए

रेखा गुप्ता सरकार ने लक्ष्मी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सब्मिट करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च की तैयारी की है,जो 1 अगस्त से शुरू होगा। लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधार कार्ड,दिल्ली का मतदाता पहचान पत्र,इनकम सर्टिफिकेट,दिल्ली में 10 साल से स्थायी निवास को दर्शाने वाला एड्रेस प्रूफ,डीबीटी लिंक्ड एक्टिव बैंक अकाउंट नंबर,वैध मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved