वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
धनंजय सिंह | 31 Jul 2026
अयोध्या।वंदे मातरम कानून बनने के बाद रामनगरी अयोध्या में दीवाली जैसे उत्सव का माहौल दिखा।संतों-महंतों और श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलित कर,पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।संत समाज ने इसे राष्ट्र सम्मान और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक निर्णय बताया।संतों ने वंदे मातरम का विरोध करने वालों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
दिवाकराचार्य और जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं,बल्कि देश की अस्मिता, स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है।इस निर्णय से देशभक्ति की भावना और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध होगा।
इस मौके पर मौजूद बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने भी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। इकबाल अंसारी ने कहा कि वंदे मातरम का बिल पास हुआ है। हम प्राइमरी स्कूल से पढ़े हुए हैं,हमने कभी वंदे मातरम का विरोध नहीं किया है,यही कारण है कि यह खुशी हम संतों के साथ मना रहे हैं।कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक भारतीय का नैतिक दायित्व है,इनका विरोध नहीं होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। संत समाज ने दीपोत्सव,आतिशबाजी और मिठाई वितरण के बीच इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ अपनी खुशी व्यक्त की।संतों ने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की।
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में विराजते हैं लालबागचा राजा,10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम,आइए जानें धार्मिक मान्यता
यूपी के ये पांच सबसे अमीर जिले, नंबर 1 पर नोएडा,बाकी चार कौन
अयोध्या में अमिताभ बच्चन बनाएंगे 15 करोड़ की जमीन पर धर्मशाला,पिता को समर्पित
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर निकलेगा 500 गाड़ियों का काफिला,काशी से होगी शुरुआत
गंगा में 133 किमी का बनेगा जल हाईवे,2.20 मीटर होगी गहराई,तलहटी से हटेगी कठोर परत,आएंगे-जाएंगे बड़े जहाज
कानपुर में खतरे के निशान के पार पहुंची गंगा,12 गांवों में घुसा पानी
भाजपा का धार्मिक मान्यता से बदला प्लान,अब काशी नहीं संगम नगरी से गंगाजल लेकर भाजपाई जाएंगे गुजरात
सोशल मीडिया पर योगी राज,फॉलोअर्स के मामले में देश के नंबर वन सीएम
बाराबंकी में खतरे के निशान से ऊपर सरयू का जलस्तर,60 गांव बाढ़ और कटान से प्रभावित
नेपाल त्रासदी के बाद सड़क धंसने से काठमांडू का रास्ता बंद, यूपी से जाने वाले फंसे हजारों वाहन
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर बनेगा खास संयोग,जानें कब करें पूजा
ऑपरेशन सिंदूर के हीरो,बेस्ट टेस्ट पायलट राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने जितेंद्र मिश्र
काशी के मणिकर्णिका घाट पर गूंजे वैदिक मंत्र,नेपाल में आई भीषण बाढ़ के मृतकों के लिए हुआ विशेष श्राद्ध-तर्पण
वाराणसी की पहाड़िया मंडी में हरी मटर की दस्तक,जानिए क्या है भाव
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved