पीएम-किसान पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा


पीएम-किसान पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा

मनोज बिसारिया | 31 Jul 2026

 

नई दिल्ली।नरेंद्र मोदी सरकार ने कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लिया है।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 2030-31 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के व्यय को मंजूरी दे दी गई है।इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दे दी है।

बता दें कि पीएम-किसान पर खुशखबरी ऐसे समय में आई है जब योजना के लाभार्थी किसान 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 24वीं किस्त अक्टूबर के महीने में जारी कर दी जाएगी। नवरात्रि के दौरान किस्त जारी की जा सकती है।

23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये

पीएम-किसान योजना के तहत 23 किस्तों में 4.47 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। 23वीं किस्त के तहत 9.49 करोड़ से अधिक किसानों को फायदा पहुंचा।आंकड़े बताते हैं कि मोदी सरकार ने लाभार्थियों के खाते में 18,984 करोड़ रुपये से अधिक रकम जारी की थी। कोविड-19 महामारी के दौरान किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए 1.71 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बांटी गई। पीएम-किसान के तहत महिला किसानों को 1.06 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रकम मिली है और हर चार लाभार्थियों में से लगभग एक महिला किसान है।

2019 में हुई शुरुआत

बता दें कि साल 2019 में पीएम-किसान योजना की शुरुआत हुई थी।इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र किसान परिवार को 6,000 रुपये की वार्षिक वित्तीय सहायता मिलती है। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण व्यवस्था के माध्यम से उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में दी जाती है।

ई-केवाईसी जरूरी

पीएम-किसान योजना के लाभ के लिए ई-केवाईसी जरूरी होती है। यह ओटीपी-आधारित प्रमाणीकरण, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण और चेहरे की प्रमाणीकरण के जरिए किया जा सकता है। पीएम-किसान वेब पोर्टल लाभार्थी पंजीकरण, सत्यापन और डेटा प्रबंधन के लिए केंद्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है।

मोदी सरकार के अन्य फैसले

इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री सूर्य सरोवर योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना का मकसद देश में फ्लोटिंग सोलर फोटोवोल्टिक क्षमता को बढ़ाना है। इस योजना के तहत पांच सालों में 5,000 MW की FSPV क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है, जो अभी लगी हुई लगभग 700 MW क्षमता से सात गुना से भी अधिक है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved