अडानी खरीदेंगे इटली के एयरपोर्ट,डील के करीब पहुंची ग्रुप की कंपनी


अडानी खरीदेंगे इटली के एयरपोर्ट,डील के करीब पहुंची ग्रुप की कंपनी

मनोज बिसारिया | 31 Jul 2026

 

नई दिल्ली।इटली के कैटानिया एयरपोर्ट को खरीदने की रेस में गौतम अडानी समूह भी है।अडानी समूह की कंपनी अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स,एयरपोर्ट के प्राइवेटाइजेशन के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया में दूसरे राउंड में पहुंच गई है।न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

10 बोली लगाने वाले में शामिल

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक एयरपोर्ट ऑपरेटर एस‌एसी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर निको टोरिसी ने बताया कि अडानी समूह की कंपनी उन 10 बोलीदाताओं में शामिल है,जिन्होंने शुरुआती चयन का चरण पार कर लिया है।शॉर्टलिस्ट किए गए बोलीदाताओं में अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स, विंची एयरपोर्ट्स, रॉयल शिफोल ग्रुप, कॉरपोरेशन अमेरिका एयरपोर्ट्स, मुंडीज, सेव, 2i एयरोपोर्टी, मैग ओवरसीज इन्वेस्टमेंट, ओमान एयरपोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी और मैक्वेरी यूरोपियन इंफ्रास्ट्रक्चर फंड शामिल हैं।

कैटानिया एयरपोर्ट के बारे में

कैटानिया एयरपोर्ट को चलाने वाली कंपनी एस‌एसी ने मई में एयरपोर्ट में कम से कम 51फीसदी हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू की है।कैटानिया सिसिली का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और यात्रियों की संख्या के हिसाब से इटली का पांचवां सबसे व्यस्त एयरपोर्ट है। एयरपोर्ट ऑपरेटर का मालिकाना हक स्थानीय अधिकारियों और चैंबर ऑफ कॉमर्स के पास है। यह दक्षिणी सिसिली में छोटे कोमिसो एयरपोर्ट का भी प्रबंधन करता है, जिसके लिए 2049 तक का कॉन्ट्रैक्ट है।

ये खबर ऐसे समय आई है जब अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के भारत में एयरलाइन खरीदने की चर्चा तेज हुई

ये खबर ऐसे समय आई है जब अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स के भारत में एयरलाइन खरीदने की चर्चा तेज हुई है। बीते दिनों मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से कंसेशन एग्रीमेंट की एक शर्त में छूट मांगी थी। इस शर्त के तहत, मुंबई एयरपोर्ट चलाने वाली कंपनी किसी शेड्यूल्ड एयरलाइन में 10 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी नहीं रख सकती। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी ने यह भी अनुरोध किया था कि भविष्य के एयरपोर्ट कंसेशन एग्रीमेंट से भी ऐसी पाबंदियां हटाई जाएं। हालांकि, अडानी समूह ने इस खबर को खारिज कर दिया था।

क्या कहा अडानी समूह ने

बीते दिनों अडानी समूह ने मीडिया की उन खबरों और बाजार में जारी अटकलों का खंडन कर दिया,जिनमें दावा किया गया था कि वह एयरलाइन कारोबार में उतरने की योजना बना रहा है। समूह ने इन दावों को पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत बताया।अडानी एंटरप्राइजेज के एक प्रवक्ता ने कहा,हम मीडिया में आ रही खबरों और बाजार में जारी उन अटकलों का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिनमें कहा गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज एयरलाइन (विमानन कंपनी) शुरू करने की योजना बना रही है। ये खबरें पूरी तरह निराधार और तथ्यात्मक रूप से गलत हैं।" प्रवक्ता ने बताया कि अदाणी एंटरप्राइजेज एयरलाइन कारोबार में प्रवेश करने के किसी भी प्रस्ताव पर विचार नहीं कर रही है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved