बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं संभल की तमन्ना मलिक,शिवरात्रि पर डासना मंदिर में करेंगी जलाभिषेक,कहा- सनातन से अच्छा कोई धर्म नहीं
धनंजय सिंह | 07 Aug 2026
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश के संभल की तमन्ना मलिक एक बार फिर कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर चर्चा में आ गई हैं। तमन्ना मलिक हरिद्वार से गंगाजल भरकर गाजियाबाद के डासना मंदिर के लिए यात्रा कर रही हैं। तमन्ना अपने पति अमन त्यागी और साथी अलीशा बानो के साथ 11 अगस्त को शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगी।
मुजफ्फरनगर पहुंचने पर हिंदू संगठनों और पुलिस की मौजूदगी में तमन्ना मलिक ने बेबाकी से मीडिया के सामने अपनी बात रखी।तमन्ना ने कहा कि संविधान हर नागरिक को अपनी पसंद के कपड़े पहनने का अधिकार देता है।संभल प्रशासन के नोटिस के बावजूद वह दोबारा कांवड़ यात्रा निकाल रही हैं।
तमन्ना मलिक ने कहा कि सनातन धर्म में महिलाओं को पूरा इज्जत,सम्मान और जीने का अधिकार मिलता है। मुस्लिम महिलाओं को सनातन धर्म में आने का आह्वान करते हुए तमन्ना ने कहा कि दुनिया में इससे अच्छा कोई धर्म नहीं है। बुर्का पहनने के विवाद पर तमन्ना ने साफ कहा कि बुर्का किसी के बाप की जागीर नहीं है और देश संविधान से चलता है,जो कपड़े पहनने की आजादी देता है।
संभल प्रशासन द्वारा पूर्व में दिए गए नोटिस पर तमन्ना मलिक ने दुख जताते हुए कहा कि जब संविधान में कोई रोक नहीं है तो पुलिस को नोटिस नहीं देना चाहिए था। तमन्ना ने ऐलान किया कि वह फरवरी में एक बार फिर कांवड़ यात्रा निकालेंगी। साथ ही तमन्ना ने बताया कि साथ चल रही अलीशा बानो को इस्लाम में इंसाफ नहीं मिला था।
तमन्ना मलिक के पति अमन त्यागी ने कहा कि सनातन धर्म में पति-पत्नी एक-दूसरे का साथ निभाते हैं, इसलिए वे अपनी पत्नी की इच्छा पूरी कर रहे हैं।अमन ने कांवड़ियों को भला-बुरा कहने वाले मौलानाओं पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की मांग की।अमन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शिवभक्त कड़ा जवाब देंगे।
नंदी का साथ और 800 किमी की पैदल यात्रा,हरियाणा का अनोखा कांवड़िया
प्रयागराज में राहुल गांधी के छात्र संवाद को नहीं मिली इजाजत,केपी कॉलेज ट्रस्ट ने कैंसिल किया परमिशन
राम दरबार दर्शन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव,श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए वीआईपी पास बनवाने की जरूरत नहीं,कतार से होंगे दर्शन
काशी में सारे नियम कायदे दरकिनार,गुरुकुल के द्वार पर चल रहा नशे का कारोबार
बुर्के में कांवड़ यात्रा,शांति भंग होने की आशंका,तमन्ना मलिक और पति को संभल एसडीएम कोर्ट का नोटिस
बीएचयू के पुरातत्व विभाग में रखे 2800 साल पुराने नर कंकाल का क्या है रहस्य,जांच से आएगा सामने
मां को पालकी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकला परिवार, बेटों के साथ बहुओं ने भी उठाया भार
वंदे मातरम कानून बनने पर रामनगरी में संतों ने मनाई दीवाली,बांटी मिठाई,इकबाल अंसारी बोले- भारत माता की जय
हर्षिता ने 15 साल की उम्र में छोड़ा स्कूल,आज बना ली 6700 करोड़ की कंपनी
राज्यों का बढ़ता कर्ज और घाटा,अर्थव्यवस्था के लिए है चिंता का विषय
राम मंदिर का कौन बनेगा पहला सीईओ,5200 आवेदनों की हो रही स्क्रीनिंग
गजब:शादी के पांचवें दिन पत्नी प्रेमी के साथ फरार,मिठाई खरीदने के दौरान पति को दिया चकमा
राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास में पेच,1500 का कोटा, 150 भी नहीं हो रहे जारी
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved