सीएम रेखा ने 9वीं की छात्राओं को दी मुफ्त साइकिल,विधानसभा में गूंजा साइकिल घोटाले का शोर


सीएम रेखा ने 9वीं की छात्राओं को दी मुफ्त साइकिल,विधानसभा में गूंजा साइकिल घोटाले का शोर

मनोज बिसारिया | 10 Aug 2026

 

नई दिल्ली।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बेटियों की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण की दिशा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है।सोमवार को विधानसभा परिसर में विद्या वाहिनी योजना के तहत सीएम रेखा ने छात्राओं को साइकिल वितरित की।इस योजना के तहत सरकार के सभी सरकारी विद्यालयों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 1.40 लाख से अधिक छात्राओं को मुफ्त साइकिलें वितरित की जाएंगी,इस कार्यक्रम ने छात्राओं के चेहरों पर खुशी की एक नई लहर दौड़ा दी है।बता दें कि साइकिल वितरित करने के लिए छात्राओं को सोमवार को दिल्ली विधानसभा में बुलाया गया था।इस योजना से सरकारी स्कूलों की छात्राओं में एक नया आत्मविश्वास भी देखने को मिल रहा है।

अब बेटियां किसी की मोहताज नहीं

सीएम रेखा गुप्ता ने छात्राओं से मुलाकात की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम रेखा ने कहा कि प्रदेश की बेटियां अब किसी की मोहताज नहीं हैं,उनके पास अपना वाहन विद्या वाहिनी के रूप में उपलब्ध है,जिससे वे अब घर से स्कूल और ट्यूशन तक सुरक्षित और सुगमता से आ-जा सकेंगी।सीएम रेखा ने कहा कि बेटियां जीवन में जो भी पढ़ना और बनना चाहती हैं, वे निश्चित रूप से अपनी मेहनत के दम पर वह मुकाम हासिल कर पाएंगी।छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए सीएम रेखा ने कहा,यह पूरा आकाश आपका है,आप खूब आगे बढ़ें और ऊंची उड़ान भरें।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की दिशा में एक और बड़ा कदम

मंत्री रविन्द्र इंद्राज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री का दृष्टिकोण हमेशा से बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ का रहा है।विद्या वाहिनी योजना इसी दिशा में एक और मजबूत कदम है।उन्होंने कहा कि दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री लगातार महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए कार्य कर रही हैं,चाहे वह लक्ष्मी योजना के तहत आर्थिक सहायता की बात हो या फिर छात्राओं के लिए यह साइकिल वितरण योजना।यह कदम निश्चित रूप से मातृशक्ति को मजबूत करेगा।

छात्राओं में दिखा भारी उत्साह, समय की होगी बचत

मुफ्त साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।उस्मानपुर की नौवीं कक्षा की छात्रा टिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले उनके पास साइकिल नहीं थी,जिससे स्कूल आने-जाने में काफी समय लगता था,अब विद्या वाहिनी मिलने से न केवल उनका स्कूल और ट्यूशन का सफर आसान होगा, बल्कि पढ़ाई के लिए बहुमूल्य समय की भी बचत होगी।छात्रा दीक्षिता ने कहा कि अब स्कूल,ट्यूशन आने-जाने में जो समय बचेगा वह पढ़ाई कर सकेगी।

विपक्ष ने योजना में घोटाले का लगाया आरोप

विधानसभा परिसर में जब सीएम रेखा गुप्ता छात्रों को साइकिल वितरित कर रही थी,इस दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक साइकिल पर सवार होकर परिसर में चक्कर लगा रहे थे और रेखा सरकार द्वारा छात्रों को दी जाने वाली साइकिल की खरीद में हुए घोटाले के संबंध में नारा लगाकर विरोध जाता रहे थे।विधानसभा परिसर के सेंट्रल पार्क के चारों तरफ चक्कर काटते हुए आप के सभी विधायको ने विरोध जताया।उसके बाद अंदर सदन की कार्यवाही में पहुंचे तो एक सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी,जिस पर साइकिल घोटाले से संबंधित नारा भी लिखा हुआ था,इस पर सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष के विधायकों ने विरोध जताया और इस पर कहा सुनी इतनी हुई कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने आम आप के पांच विधायकों को मार्शल आउट कराया। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने टी-शर्ट नहीं उतारने पर विधायक संजीव झा,कुलदीप,अजय दत्त जरनैल सिंह समेत 5 विधायक को मार्शल आउट किया।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved