सरसों का तेल पहुंचा 220 रुपए के पार,मूंगफली और पाम ऑयल की कीमतों में भी लगी आग


सरसों का तेल पहुंचा 220 रुपए के पार,मूंगफली और पाम ऑयल की कीमतों में भी लगी आग

मनोज बिसारिया | 16 Aug 2026

 

नई दिल्ली।इस समय खाद्य तेल की कीमतों में आग लगी है।सरसों के तेल से लेकर पाम ऑयल,मूंगफली के तेल की कीमतों में पिछली साल की तुलना में अधिक तेजी दिखाई दे रही है।इस मौसम में खाने-पाने के दाम अमूमन बढ़ जाते हैं। सब्जियों की कीमतों में भी उछाल है।बारिश से सप्लाई पर असर पड़ा है,इसका असर कीमतों में दिखाई दे रहा है।

220 रुपये के पार पहुंचा सरसों का तेल

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर,जौनपुर सहित आसपास के जिलों में सरसों का दाम प्रति क्विंटल 7000 रुपये से 7500 रुपये तक है।किसानों का उम्मीद है कि दाम 8000 रुपये तक भी जाएगा।वहीं सरसों के तेल के फुटकर विक्रेता इस समय 220 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेच रहे हैं।महज एक महीने के अंदर ही कीमतों में यह तेजी देखने को मिली है।

केंद्र सरकार के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए गए रेट के मुताबिक...

केंद्र सरकार के कंज्यूमर डिपार्टमेंट की तरफ से जारी किए गए रेट के मुताबिक देशभर में औसतन आज सरसों का तेल 197.25 रुपये में बिक रहा है।एक महीना पहले यह 194.15 रुपये में बिक रहा था।सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 15 अगस्त को सरसों के तेल का दाम 188.20 रुपये था। 

देश के प्रमुख शहरों में क्या है सरसों के तेल का रेट

दिल्ली में 209 रुपये प्रति किलोग्राम

मुंबई में 231 रुपये प्रति किलोग्राम

चेन्नई में 247 रुपये प्रति किलोग्राम

मूंगफली,पाम ऑयल की कीमतों में भी लगी आग

सिर्फ सरसों ही नहीं,पाम ऑयल के दाम भी पिछले साल की तुलना में इस बार काफी बढ़ गया है। 15 अगस्त को पाम ऑयल का रेट 149.57 रुपये है। एक साल पहले दाम 130.24 रुपये था।पिछले साल की तुलना में इस बार कीमतों में 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।सूरजमुखी के तेल के दाम में पिछले साल की तुलना में इस बार 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बीते साल 15 अगस्त को दाम 159 रुपये था। आज यह 191.16 रुपये के स्तर पर है।मूंगफली की बात करें तो यहां भी कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसका लेटेस्ट रेट 205.39 रुपये है। पिछले साल आज के दिन ही 185.62 रुपये दाम था। 

दिल्ली में सब्जियों का क्या है रेट

आलू का दााम - 23 रुपये प्रति किलोग्राम

प्याज का दाम - 45 रुपये प्रति किलोग्राम

टमाटर का रेट - 45 रुपये प्रति किलोग्राम


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved