पाकिस्तान और ईरान संकट से एयर इंडिया और इंडिगो को लगा झटका,विदेशी एयरलाइंस की चांदी
मनोज बिसारिया | 21 Aug 2026
नई दिल्ली।अमेरिका और ईरान में पिछले कई महीनों से चल रहे तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर पड़ा है।विदेशी एयरलाइन कंपनियों की तुलना में भारतीय एयरलाइंस पर इसका ज्यादा असर देखने को मिला है।एयरलाइन कंपनियों के लिए अप्रैल-जून पीक सीजन होता है,लेकिन इस दौरान भारतीय एयरलाइंस के इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में भारी गिरावट आई जबकि विदेशी एयरलाइंस ने बढ़ोतरी दर्ज की।
बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही के दौरान भारत आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या 10.5 फीसदी घटकर 1.7 करोड़ रह गई। इस दौरान भारतीय एयरलाइंस के इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में 26 फीसदी की भारी गिरावट आई। इस दौरान विदेशी एयरलाइंस के ट्रैफिक में तेजी आई।
विदेशी एयरलाइंस को फायदा
दुबई की बड़ी एयरलाइन एमिरेट्स को इस बात का फायदा मिला कि यूएई ने अप्रैल-जून तिमाही में लंबे समय तक विदेशी एयरलाइंस की उड़ानों को काफी सीमित कर दिया था। इससे एमिरेट्स का भारत से आने-जाने वाला ट्रैफिक 7 फीसदी बढ़कर 14.8 लाख हो गया। पिछले साल इस अवधि में यह 13.8 लाख था। इसी तरह अबू धाबी की एतिहाद एयरवेज के भारत ट्रैफिक में पिछले साल अप्रैल-जून के 8.5 लाख के आंकड़े के मुकाबले सिर्फ 1,939 यात्रियों की कमी आई,लेकिन भारतीय एयरलाइंस के लिए अमेरिका और ईरान जंग नई मुसीबत बनकर आया।पिछले साल अप्रैल से पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने से उन्हें लंबा रूट लेना पड़ रहा है। एयर इंडिया और इंडिगो के लिए दिल्ली सबसे बड़ा हब है,लेकिन दिल्ली से पश्चिमी देशों को जाने वाली उड़ानों को लंबा रास्ता लेना पड़ रहा है।
एयर इंडिया वर्सेज इंडिगो
जून 2025 में अहमदाबाद में हुए एयर क्रैश के बाद विदेशी उड़ानों में कटौती से एयर इंडिया ग्रुप (एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस) के इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक में 35 फीसदी की गिरावट आई। इंडिगो का इंटरनेशनल पैसेंजर ट्रैफिक अप्रैल-जून 2025 में 39.5 लाख से 15.4 फीसदी घटकर 33.4 लाख रह गया।दूसरी ओर लुफ्थांसा,स्विस और ब्रिटिश एयरवेज जैसी कुछ पश्चिमी एयरलाइंस ने इस मौके का फायदा उठाते हुए भारत के लिए अपनी उड़ानें बढ़ा दी। लुफ्थांसा ने इस अप्रैल-जून में भारत से आने-जाने वाले 3.7 लाख यात्रियों को सेवा दी, जबकि एक साल पहले यह संख्या 3.5 लाख थी। ब्रिटिश एयरवेज ने अप्रैल-जून 2025 में 2.9 लाख से ज्यादा लोगों को यात्रा कराई।
यूपीआई पर क्या नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज,2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटी आरबीआई
त्योहारी मांग की तैयारी में ऑटो कंपनियां, जुलाई में यात्री वाहनों का उत्पादन 26% बढ़ा
चीन के मोबाइल ब्रांडों की भारत पर बढ़ी निर्भरता,ग्लोबल बिक्री में देश की बड़ी हिस्सेदारी
और बढ़ेगा तेल का संकट,ट्रंप के नए बयान से बढ़ेगी जंग, अगले हफ्ते पर सभी की निगाहें
दिवाली-छठ पर पूर्वांचलियों को बड़ा तोहफा,दिल्ली से यूपी-बिहार के 24+ शहरों के लिए चलेंगी लग्जरी वोल्वो बसें
जेपी मॉर्गन की यूनिट पर सेबी का तगड़ा एक्शन,ट्रेडर्स के लिए मानी जा रही बड़ी चेतावनी
मंहगी होंगी टाटा मोटर्स की कारें,1 सितंबर से 25000 रुपये तक बढ़ेंगे दाम
ईरान पर ट्रंप की धमकी का तेल बाजार पर असर,कच्चा तेल 2% से ज्यादा उछला, ब्रेंट 94 डॉलर के करीब पहुंचा
दिल्ली में पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी मालवाहक गाड़ियों पर लगेगी रोक, सीएक्यूएम ने तय की समयसीमा
जुलाई में 5.4% रही 9 प्रमुख उद्योगों की ग्रोथ,लौह अयस्क और पावर सेक्टर की घटी रफ्तार
रेड सी संकट से छोटे उद्योगों की टूटी कमर,विदेशी बाजारों में टिकने की बड़ी चुनौती
पाकिस्तान ने फिर फैलाए हाथ,10 अरब डॉलर की मांगी मदद,डिफॉल्ट,क्रेडिट रेटिंग और फाइनेंशियल इमेज पर ये बोले वित्त मंत्री
चीनी ने उड़ाई नींद,मोदी सरकार ने फौरन उठाया बड़ा कदम
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved