अनोखी आस्था:रामलला को 10 हजार,कर्मचारियों को 4 करोड़,चेन्नई से रामनगरी पहुंचा दान


अनोखी आस्था:रामलला को 10 हजार,कर्मचारियों को 4 करोड़,चेन्नई से रामनगरी पहुंचा दान

धनंजय सिंह | 26 Aug 2026

 

अयोध्या।रामनगरी अयोध्या के राम मंदिर में अनोखी आस्था सामने आयी है।चेन्नई से रामनगरी पहुंची महिला श्रद्धालु एस नाग लक्ष्मी ने राम मंदिर में रामलला के लिए 10 हजार रुपये का दान दिया,जबकि मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए चार करोड़ रुपये का चेक समर्पित किया।

महिला श्रद्धालु एस नाग लक्ष्मी ने अपनी ओर से दी गई चार करोड़ रुपये की राशि के संबंध में स्पष्ट मंशा भी जताई है। महिला श्रद्धालु का कहना है कि इस धनराशि का इस्तेमाल राम मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने और उनके वेतन में वृद्धि के लिए किया जाए।

इतनी बड़ी राशि राम मंदिर के बजाय कर्मचारियों के हित में दिए जाने की बात चर्चा का विषय बनी।महिला श्रद्धालु की एस नाग लक्ष्मी की ओर से चार करोड़ रुपये का चेक दिए जाने की रसीद भी सामने आई है।

अब इस चेक को लेकर बैंकिंग प्रक्रिया से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल भी सामने आया है।बैंक से जुड़े सूत्रों द्वारा दावा किया जा रहा है कि जिस खाते से चार करोड़ रुपये का चेक जारी किया गया है,उसमें इस राशि के भुगतान के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध नहीं है।

बैंकिंग प्रक्रिया के मुताबिक किसी बड़े धनराशि के चेक को खाते से भुगतान के लिए प्रस्तुत किए जाने के बाद बैंक निर्धारित प्रक्रिया के तहत उसकी जांच और क्लियरिंग करती है।ऐसे में चार करोड़ रुपये के इस चेक की वास्तविक स्थिति और भुगतान तभी स्पष्ट हो पाएगी,जब बैंक की क्लियरिंग प्रक्रिया पूरी होगी।

फिलहाल बैंक सूत्रों से सामने आए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है,इसलिए यह स्पष्ट होना बाकी है कि चेक वास्तव में क्लियर होता है या नहीं और चार करोड़ रुपये की धनराशि का भुगतान मंदिर कर्मचारियों के लिए हो पाता है या नहीं।

महिला श्रद्धालु एस नाग लक्ष्मी द्वारा दिए गए संदेश में कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है। महिला श्रद्धालु का कहना है कि मंदिर की सेवा में लगे कर्मचारियों की सुविधाओं और पारिश्रमिक में सुधार होना चाहिए।

राम मंदिर में चार करोड़ रुपये के चेक के रूप में सामने आया यह दान फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।अब सबकी नजर चेक की बैंक क्लियरिंग और चार करोड़ रुपये की वास्तविक भुगतान स्थिति पर है।भुगतान की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही यह तय हो सकेगा कि यह धनराशि वास्तव में मंदिर कर्मचारियों के हित में पहुंची या नहीं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved