अमेरिका से भी महंगा हो गया नेपाल,बांग्लादेश,चीन, पाकिस्तान में पेट्रोल


अमेरिका से भी महंगा हो गया नेपाल,बांग्लादेश,चीन, पाकिस्तान में पेट्रोल

मनोज बिसारिया | 10 Sep 2026

 

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान में जंग जारी जंग से कच्चे तेल के दाम में आग लगी है।इस आग की आंच अभी भारत के लोगों पर नहीं पड़ी है,लेकिन पड़ोसी देशों के लोगों की जेब अभी से जलने लगी है।बांग्लादेश,चीन,पाकिस्तान,म्यांमार, श्रीलंका,नेपाल में पेट्रोल के दाम अमेरिका से भी ज्यादा हो गए हैं।

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के मुताबिक...

ग्लोबल पेट्रोल प्राइसेज डॉट कॉम के मुताबिक तेल के दाम बढ़ने का असर फिर से पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ने लगा है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार है और अमेरिकी तेल 100 डॉलर के पास पहुंच रहा है।ऐसे में विश्व के देशों में पेट्रोल-डीजल के दाम तेजी से बढ़ रहे हें।भारत में अभी तीन महीने से भी अधिक समय से रेट जस के तस हैं।अभी भारत की बात करें तो बेंचमार्क दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। 

ग्लोबल प्राइसेज के डेटा के मुताबिक...

ग्लोबल प्राइसेज के डेटा के मुताबिक भारत में पेट्रोल का एवरेज प्राइस 108 रुपये है।भारत से सस्ता पेट्रोल केवल भूटान में है। भूटान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99.05 रुपये है।वहीं, बांग्लादेश में 112, म्यांमार में 115.56, चीन में 122.74, पाकिस्तान में 124.51 और नेपाल में 125.53 रुपये लीटर है। श्रीलंका में पेट्रोल 137 रुपये लीटर के पार पहुंच गया है,जबकि अभी अमेरिका में पेट्रोल की औसत कीमत 110.69 रुपये लीटर है। विश्व में पेट्रोल का औसत रेट 147.68 रुपये लीटर है।

डीजल के रेट में भी उबाल

भूटान में 1 लीटर डीजल की कीमत 104.38 रुपये हे गई है,जबकि चीन में 109.57, नेपाल में 125.53, पाकिस्तान में 131.89, श्रीलंका में 138 रुपये लीटर है। अमेरिका में डीजल 140.45 रुपये लीटर है तो भारत में औसत रेट 98.32 रुपये। अपने पड़ोसी बांग्लादेश में ही डीजल सस्ता है। यहां एक लीटर डीजल की कीमत 88.83 रुपये है।

भारत पर क्यों नहीं हुआ असर

भारत विश्व में तीसरा सबसे बड़ा कच्चे तेल का आयातक देश है। अमेरिका और ईरान जंग के दौरान जब कच्चे तेल के दाम अंधाधुंध बढ़ रहे तो पाकिस्तान,बंग्लादेश,चीन,नेपाल, श्रीलंका,म्यांमार,भूटान जैसे पड़ोसी देशों के साथ-साथ विश्व के तमाम देश महंगाई बोझ जनता पर डाल रहे थे। उस समय भारत के 5 राज्यों में चुनाव चल रहे थे और पूरे 76 दिन तक पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़े।

महंगाई का बोझ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन,भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड जैसी ईंधन कंपनियों के मार्जिन पर दबाव पडेगा।अभी सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल पर करीब ₹5 और डीजल पर ₹23 प्रति लीटर का नुकसान उठा रही हैं।सरकार ने सारा बोझ अपने ऊपर लिया और यहां तक पेट्रोल-डीजल से एक्साइज ड्यूटी भी 10-10 रुपये कम कर दिया। चुनाव खत्म होने के बाद मई में तेल की कीमतें चार बार में 7.50-7.50 रुपये बढ़े। अब न तो कहीं चुनाव है और न ही कोई और बड़ा इवेंट। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा होने के आसार प्रबल हैं।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved