मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकते हैं महंगे,10-20% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां,जाने क्यों


मोबाइल रिचार्ज प्लान हो सकते हैं महंगे,10-20% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी में कंपनियां,जाने क्यों

मनोज बिसारिया | 11 Sep 2026

 

नई दिल्ली।मोबाइल रिचार्ज एक बार फिर से महंगे हो सकते हैं क्योंकि टेलिकॉम कंपनियां अगले दो तिमाहियों में टैरिफ में एक और बड़ी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रही हैं।दरअसल रिलायंस जियो,भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया डेटा सेंटर समेत कई क्षेत्रों में भारी निवेश करने की तैयारी कर रही हैं और इस निवेश पर बेहतर रिटर्न हासिल करना चाहती हैं।

इंडस्ट्रीज एक्सपर्ट और एनालिस्ट का मानना है कि मोबाइल रिचार्ज टैरिफ में बढ़ोतरी जियो के आईपीओ से पहले हो सकती है।इनका कहना है कि मोबाइल टैरिफ की दरें दुनिया में भारत में सबसे कम है,जबकि इस इंडस्ट्री में पूंजी खर्च सबसे ज्यादा होता है।

कितनी बढ़ सकती हैं दरें

इंडस्ट्री के एनालिस्ट का मानना है कि मोबाइल रिचार्ज टैरिफ में 10-20 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद है,क्योंकि टेलिकॉम कंपनियां हायर ARPU के जरिए बेहतर मुनाफा हासिल करना चाहती हैं।इसके अलावा 5G के विस्तार के लिए कंपनियों को पैसों की ज़रूरत है और जियो अपनी लिस्टिंग से पहले अपनी बैलेंस शीट को और मज़बूत करना चाहता है।जियो अपने सबसे सस्ते एंट्री-लेवल प्लान (जैसे 1GB/Day वाले सस्ते पैक) को धीरे-धीरे हटा रहा है, ताकि ग्राहकों को बड़े और महंगे प्लान लेने के लिए प्रेरित किया जा सके।

पहले कब बढ़े थे टैरिफ

दिसंबर 2019 में टेलिकॉम कंपनियों ने टैरिफ में बढ़ोतरी की थी और रिचार्ज प्लान में 15-40 फीसदी का हाइक किया था।
दिसंबर 2021 में भी कंपनियों ने एंट्री लेवल टैरिफ प्लान में 20 फीसदी की वृद्धि की थी।इसके बाद जून 2024 में टेलिकॉम कंपनियों ने हेडलाइन टैरिफ सभी प्लान्स पर 10-25 फीसदी बढ़ाया था।इसके अलावा पिछले महीने भारती एयरटेल ने कुछ एंट्री लेवल टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी की थी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved