ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर आज विश्व की निगाहें,भारत मंडपम में एक साथ नजर आएंगे पीएम मोदी,शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन


ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर आज विश्व की निगाहें,भारत मंडपम में एक साथ नजर आएंगे पीएम मोदी,शी जिनपिंग और व्लादिमीर पुतिन

मनोज बिसारिया | 12 Sep 2026

 

नई दिल्ली।भारत मंडपम में आज से 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू हो रहा है।दो दिनों तक चलने वाले इस वैश्विक सम्मेलन में विकासशील और उभरती हुई अर्थव्यवस्था वाले 11 देश शामिल होंगे,इसमें ब्राजील,चीन,मिस्र,इथियोपिया, इंडोनेशिया,भारत,ईरान,रूस,सऊदी अरब,दक्षिण अफ्रीका और संयुक्‍त अरब अमीरात शामिल हैं।ब्रिक्‍स शिखर सम्‍मेलन 2026 भारत की अध्यक्षता में हो रहा है।इसका थीम है लचीलापन,नवाचार,सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण। वैश्विक कूटनीति के लिहाज से आज का दिन भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।बता दें कि भारत 12 और 13 सितंबर को  18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।यह भी जानना महत्वपूर्ण है कि भारत ने एक जनवरी को चौथी बार ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता संभाली। 2026 में ब्रिक्स अपनी स्थापना के 20 साल पूरे कर रहा है।

इस उच्चस्तरीय सम्मेलन के दौरान,ब्रिक्स सदस्य देशों के नेता कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा,स्वास्थ्य सेवा,आपदा से निपटने की क्षमता और आवश्यक आपूर्ति श्रृंखला वैश्विक शासन व्यवस्था,व्यापार और निवेश,बहुपक्षवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस से मुलाकात की थी।दोनों नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर जारी संघर्ष,नौवहन की स्वतंत्रता,सतत विकास,मानव-केंद्रित एआई और वैश्विक खाद्य सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। आज शनिवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन,ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान,दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और कई अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने का प्लान है।सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक शी पीएम मोदी के बुलावे पर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए बीजिंग से रवाना हुए।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर-जनरल डॉ. टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे।बता दें कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए विश्व के दिग्गज भारत पहुंच रहे हैं।रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान,दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और विश्व के कई अन्य नेता शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे।वे आज से शुरू होने वाले दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी,युगांडा की उपराष्ट्रपति जेसिका अलुपो और नाइजीरिया के उपराष्ट्रपति काशिम शेट्टिमा भी इस शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंच चुके है।कुछ देर पहले बेलारूस गणराज्य के विदेश मंत्री मैक्सिम रायझेनकोव ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए भारत पहुंचे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved