यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा


यात्रियों को लगा बड़ा झटका,बच्चों के सफर से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक सब हुआ महंगा

मनोज बिसारिया | 18 Sep 2026

 

 नई दिल्ली।देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो से यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।अगर आप आने वाले दिनों में परिवार के साथ हवाई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका बजट थोड़ा बिगड़ सकता है। इंडिगो ने अपनी कई जरूरी सेवाओं के शुल्कों में बढ़ोतरी की है।

बता दें कि अब इंडिगो की फ्लाइट में दो साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यात्रा करना,तय सीमा से ज्यादा सामान ले जाना और एयरपोर्ट की लाइनों से बचने के लिए प्रायोरिटी चेक-इन का इस्तेमाल करना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है।

इन्फेंट ट्रैवल हुआ महंगा

आमतौर पर दो साल से कम उम्र के बच्चों (जो अलग से सीट नहीं लेते और माता-पिता की गोद में सफर करते हैं) के लिए इंडिगो एयरलाइंस एक तय शुल्क वसूलती हैं।अब इंडिगो ने डोमेस्टिक (घरेलू) और इंटरनेशनल दोनों उड़ानों के लिए इस इन्फेंट चार्ज 2,000 रुपए से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया है।इसके साथ ही इंडिगो ने घरेलू उड़ानों में बिना किसी बड़े व्यक्ति के यात्रा करने वाले बच्चों के लिए मिलने वाली सहायता सेवा का शुल्क भी बढ़ा दिया है।यह शुल्क अब 5,000 रुपए से बढ़कर 5,999 रुपए हो गया है। यह सेवा उन बच्चों के लिए है, जो किसी साथ जाने वाले वयस्क के बिना यात्रा करते हैं।

एक्सट्रा बैगेज पर लगेगा चार्ज

अगर आप वेबसाइट या ऐप के जरिए एडवांस में अतिरिक्त 5 किलो,10 किलो या 15 किलो सामान बुक करते हैं, तो अब यात्रियों को प्रति किलोग्राम 800 रुपए देने होंगे। पहले यह शुल्क 700 रुपए प्रति किलोग्राम था। यानी हर अतिरिक्त किलोग्राम सामान पर 100 रुपए ज्यादा देने होंगे।

प्रायोरिटी चेक-इन के लिए चुकानी होगी कीमत

एयरपोर्ट की लंबी लाइनों से बचने और जल्दी बोर्डिंग के लिए यात्री अक्सर फास्ट फॉरवर्ड या प्रायोरिटी चेक-इन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं।इंडिगो ने इस प्रीमियम सुविधा की फीस में भी इजाफा किया है। यानी अब समय बचाने के लिए यात्रियों को अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved