पीएम किसान योजना:20 अक्टूबर को पूरे होंगे 4 महीने, क्या खाते में आएंगे 2-2 हजार,करोड़ों किसान 24वीं किस्त का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
मनोज बिसारिया | 26 Sep 2026
नई दिल्ली।देश के करोड़ों किसान इस समय पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।इंतजार की घड़ियां कब खत्म होगी,इसे लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।कृषि मंत्रालय ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी कि आगामी किस्त कब जारी की जाएगी।
कृषि मंत्रालय पीएम किसान योजना की तारीख घोषित करता है।इसकी घोषणा एक सप्ताह या 10 दिन पहले की जाती है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है,लेकिन फिर भी चार महीने वाले चक्र से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि आगामी किस्त कब आएगी।
पीएम किसान योजना की किस्त हर 4 महीने के अंतराल में जारी की जाती है। इसमें कुछ दिन आगे-पीछे भी हो जाते हैं। कई-कई बार एक महीने का अंतर भी हो जाता है,लेकिन आमतौर पर केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की किस्तों को 4 महीने में ही जारी करती है।
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त बीते माह 20 जून को जारी हुई थी। पिछली किस्त को जारी हुए तीन महीने हो चुके हैं। 20 अक्टूबर से इसको चार महीने भी हो जाएंगे। ऐसे में किसान ये अंदाजा लगा रहे हैं कि चार महीने पूरे होने के बाद आगामी किस्त जारी होगी। इस अनुसार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 20 अक्टूबर या फिर उसके बाद जारी हो सकती है।
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जब आएगी, उस दौरान कई किसानों के खाते में 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं। चार-चार उन्हीं किसानों के खाते में आएगा, जिनकी पिछली किस्त कुछ तकनीकी समस्या के चलते रुक गई थी। यानी अगर आप एक पात्र किसान हैं और आपकी पिछली कुछ तकनीकी समस्या के चलते रुक गई थी, तो इसकी संभावना प्रबल है कि आपके खाते में 24वीं किस्त के दौरान 4-4 हजार रुपये आ सकते हैं।
लंबी रेस का घोड़ा, 5 साल में 95% लोगों ने देखा बुरा दौर, टिकने वालों ने बनाई दौलत
वैश्विक चुनौतियों के बावजूद मेक इन इंडिया ने गाड़े झंडे, इंजीनियरिंग निर्यात रिकॉर्ड 25% बढ़कर 12.32 अरब डॉलर पहुंचा
देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी,फ्लैश फ्लड का भी खतरा,जानें कैसा रहेगा आने वाले दिनों के लिए मौसम
नो यूपीआई डे का ऐलान, 500 कारोबारी संगठन एमडीआर के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन
त्योहारी सीजन में नहीं बढ़ेगें खाद्य तेलों के दाम,खाद्य तेलों के आयात शुल्क में कटौती
अमेरिका-ईरान जंग से कैसे बदल रहा भारत के एलपीजी इंपोर्ट का मैप,अमेरिका बना बड़ा सप्लायर,क्या अब कम होगा दबाव
भारत में सरकार कर रही सोना न खरीदने की अपील,चीन में रेकॉर्ड तोड़ रहा आयात
हिंदी भाषी राज्यों में बढ़ रही SIP की पकड़, क्या म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को मिलेगा बूस्ट
छोटे शहरों से बढ़ रही म्युचुअल फंड की ताकत,हिंदी पट्टी बन रही निवेश की नई ग्रोथ स्टोरी
धमकी और भविष्यवाणी एक साथ,ट्रंप के इशारे से अचानक सस्ता होने लगा तेल,दाम- $100 के नीचे
रविवार को खुले रहेंगे बैंक,सरकार ने अचानक क्यों लिया फैसला
भारत की UNSC दावेदारी को मिला यूरोप का साथ, जानें किन देशों ने किया समर्थन
पीएम मोदी दिसंबर में जा सकते हैं अमेरिका,ट्रंप के G20 समिट में शामिल होने की चर्चा तेज
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved