ईरान की शर्तों पर ट्रंप का इनकार,कच्चा तेल उबला,ब्रेंट निकला 106 डॉलर के पार 


ईरान की शर्तों पर ट्रंप का इनकार,कच्चा तेल उबला,ब्रेंट निकला 106 डॉलर के पार 

मनोज बिसारिया | 28 Sep 2026

 

नई दिल्ली।कच्चे तेल की कीमतों में एक फिर उबाल देखने को मिल रहा है।इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की कीमतें हफ्ते के पहले दिन उछल गई।कीमतों में लगभग 2 फीसदी की मजबूती दर्ज की जा रही,जो 106 डॉलर प्रति बैरल के पार कारोबार कर रहा।ब्रेंट क्रूड भी 93 डॉलर के ऊपर है,जो पिछले हफ्ते लगभग 8 फीसदी टूटा था। 

फिर क्यों महंगा हुआ कच्चा तेल

कच्चे तेल की कीमतों में हफ्ते के पहले दिन तेजी देखने को मिल रही है।केडिया कमोडिटीज के फाउंडर अजय केडिया के मुताबिक क्रूड कीमतों में यह उछाल अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के ईरान के ताजा प्रस्ताव को खारिज करने के बाद आया है। 

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने जरूरत से ज्यादा दबाव बनाने की कोशिश की है।हालांकि उन्होंने इस हफ्ते दोनों देशों के बीच बातचीत दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई।वहीं ईरान ने कहा है कि वह होर्मुज स्ट्रेट खोलने और दूसरी मांगों से जुड़े अपने सात दिन के प्रस्ताव पर अमेरिका के अंतिम जवाब का इंतजार कर रहा है।ईरान ने यह भी साफ किया कि ट्रंप की ओर से प्रस्ताव खारिज किए जाने के बावजूद वह अपनी शर्तों में नरमी नहीं लाएगा।

पश्चिम एशिया में तनाव बरकरार

अमेरिका-ईरान के अलावा पश्चिम एशिया के दूसरे हिस्सों में भी तनाव बना हुआ है।सऊदी अरब ने रियाद की ओर बढ़ रहे हूती विद्रोहियों के ड्रोन और दक्षिणी शहर खमीस मुशैत को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल को रोक दिया। अभा और जाजान में भी चेतावनी जारी की गई। इन इलाकों में सऊदी अरामको के एनर्जी प्लांट्स मौजूद हैं। 

क्रूड में एक्शन,क्या बोले एक्सपर्ट

वेंचुरा में कमोडिटी और CRM हेड एन एस रामास्वामी ने अपने वीकली आउटलुक कहा कि पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी रहा। ब्रेंट क्रूड 105 से 106 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रहा, जबकि WTI क्रूड करीब 93 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। दरअसल जियोपॉलिटिकल इवेंट्स का तेल की कीमतों पर असर बना रहा।आगे कच्चा तेल बड़े रेंज में ट्रेड कर सकता है। सप्लाई में किसी तरह की रुकावट से कीमतें बढ़ सकती हैं। वहीं, सप्लाई नॉर्मल होने के संकेत मिलने पर  मुनाफावसूली देखने को मिल सकती है।

ट्रेडिंग के लिए स्ट्रैटेजी

एन एस रामास्वामी ने कहा कि ब्रेंट क्रूड के लिए अहम सपोर्ट 95-98 डॉलर प्रति बैरल का है। इसके लिए रेजिस्टेंस 108-110 डॉलर है। MCX क्रूड के लिए सपोर्ट 9,000 रुपये का है। जबकि रेजिस्टेंस 9,350-9,500 रुपये का है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved