चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट,भरभराकर गिरे टेक और चिप स्टॉक्स


चीन के शेयर बाजार में भारी गिरावट,भरभराकर गिरे टेक और चिप स्टॉक्स

मनोज बिसारिया | 28 Sep 2026

 

नई दिल्ली।चीनी शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली और प्रमुख इंडेक्स एक साल के निचले स्तर तक पहुंच गया है।टेक्नोलॉजी कंपनियों में बिकवाली के बीच घरेलू चिप और ऑप्टिकल कंपनियों के शेयरों पर खास दबाव रहा है।ऑनशोर बाजार का CSI 300 इंडेक्स कारोबार के दौरान 2.4 फीसदी तक गिर गया है।शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश के कारण मेनलैंड चीन के बाजार बंद थे।

चिप कंपनियों में जोरदार गिरावट

चिप बनाने वाली कैम्ब्रिकॉन टेक्नोलॉजीज़ कॉर्प और गिगाडिवाइस सेमीकंडक्टर इंक के शेयरों में गिरावट रही है। वहीं ऑप्टिकल क्षेत्र की Zhongji Innolight Co. और Eoptolink Technology Inc. भी प्रमुख गिरने वाले शेयरों में शामिल रहीं।इन सभी कंपनियों के शेयरों में कम से कम 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।चीनी तकनीकी कंपनियों में बिकवाली की एक वजह Nvidia के नए चिप को लेकर आई।  The Information की रिपोर्ट के मुताबिक बीजिंग स्थानीय कंपनियों को Nvidia के नए सेमीकंडक्टर खरीदने की अनुमति दे सकता है।इस खबर से चीन की घरेलू चिप कंपनियों पर दबाव बढ़ने की आशंका बनी,क्योंकि घरेलू बाजार में पहले से ही प्रतिस्पर्धा काफी तेज है।

अमेरिकी प्रतिबंधों की आशंका से दबाव में

चीनी ऑप्टिकल कंपनियों पर भी अमेरिकी कार्रवाई की खबरों का असर दिखा है।शुक्रवार को चार अमेरिकी सीनेटरों ने ऐसा कानून पेश किया,जिसमें Innolight और Eoptolink को सरकारी खरीद के लिए प्रतिबंधित विक्रेताओं की सूची में शामिल करने का प्रस्ताव है।Global X Management के निवेश रणनीतिकार Billy Leung के मुताबिक इन दोनों चीनी ऑप्टिकल कंपनियों पर प्रस्तावित प्रतिबंधों का सीधा कमाई पर असर सीमित है, लेकिन इससे यह संकेत मिलता है कि तकनीकी प्रतिबंध और कूटनीति अलग-अलग दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

अमेरिका-चीन व्यापार समझौते से उम्मीदें कम

निवेशकों के बीच अमेरिका और चीन के बीच पिछले सप्ताह हुए शिखर सम्मेलन को लेकर भी उम्मीदें थीं।हालांकि बाजार के नजरिए से इस बैठक से बहुत ज्यादा नई बातें सामने नहीं आईं।बैठक में लगभग 30 अरब डॉलर के प्रोडक्ट्स पर शुल्क में राहत की उम्मीद के साथ अमेरिका-चीन व्यापार युद्धविराम को जनवरी तक बढ़ाने का फैसला हुआ।Billy Leung के अनुसार पिछले सप्ताह हुए शिखर सम्मेलन के बाद दो महीने के अमेरिका-चीन व्यापार युद्धविराम को बढ़ाया गया,लेकिन यह बाजार की उम्मीदों के मुकाबले कम रहा।

टेक शेयरों पर दोहरा दबाव

एक तरफ Nvidia के नए चिप को चीन में खरीद की संभावित अनुमति की खबर ने घरेलू चिप कंपनियों पर दबाव बढ़ाया,वहीं दूसरी तरफ अमेरिका की ओर से चीनी ऑप्टिकल कंपनियों पर प्रस्तावित प्रतिबंधों ने टेक्नोलॉजी सेक्टर की चिंता बढ़ाई है।इसी वजह से सोमवार को चीन के शेयर बाजार में खास तौर पर चिप और ऑप्टिकल कंपनियों में बिकवाली देखने को मिली है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved