शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, जानें इस बार क्यों मचा है हाहाकार


शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, जानें इस बार क्यों मचा है हाहाकार

मनोज बिसारिया | 12 Oct 2026

 

नई दिल्ली।शेयर बाजार में शुक्रवार की रिकवरी के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बिकवाली का माहौल लौटा।सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स अपने इंट्रा-डे हाई से 1000 अंक से ज्यादा टूट गया।दोपहर 1 बजे के बाद सेंसेक्स 71850 अंक के नीचे आ गया। वहीं निफ्टी में भी 300 अंक से ज्यादा की बड़ी गिरावट आई। 

अमेरिका और भारत में सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़ने से शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है।अमेरिकी 10 साल के ट्रेजरी बॉन्ड की यील्ड 5.3 फीसदी के पार पहुंचने की खबरों ने निवेशकों का ध्यान सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर खींचा। वहीं भारत में 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड बढ़कर 7.37 फीसदी तक पहुंच गई, जो करीब तीन साल का उच्च स्तर है। यह बढ़ोतरी आरबीआई द्वारा बैंकिंग सेक्टर से अतिरिक्त लिक्विडिटी कम करने के उपायों की घोषणा के बाद हुई है। आरबीआई ने कहा है कि 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े (दो हफ्ते की अवधि) से बैंकों को कैश रिजर्व रेशियो की जरूरत का कम से कम 99% डेली बैलेंस बनाए रखना होगा, जो अब तक 90% था।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की भारतीय शेयरों में बिकवाली बाजार के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। अक्टूबर में विदेशी संस्थागत निवेशक की बिकवाली तेजी से बढ़ी है। विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में अब तक सिर्फ छह सेशन में 45,125 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं, जो सितंबर महीने में कुल 45,536 करोड़ रुपये की बिकवाली के लगभग बराबर है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि अक्टूबर में FII की बिकवाली में तेजी के कारण 2026 में कुल FPI इक्विटी बिकवाली 3,60,952 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

ईरान ने युद्ध खत्म करने के अपने प्रस्ताव पर अमेरिका के हालिया जवाब को नाकाफी बताते हुए खारिज कर दिया है। इसके साथ ही उसने चेतावनी दी है कि अगर लड़ाई फिर से तेज हुई तो क्षेत्रीय डेटा सेंटरों और केबलों पर हमले हो सकते हैं। इस बीच, यमन के हूथी विद्रोहियों ने शनिवार को रियाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक लोग घायल हो गए। सऊदी अधिकारियों ने रविवार को एयरपोर्ट पर हुए एक और हमले में भी लोगों के घायल होने की जानकारी दी।

 दलाल स्ट्रीट में गिरावट की एक वजह प्रॉफिट बुकिंग भी है। दरअसल, सेंसेक्स और निफ्टी पिछले हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुए थे और आठ हफ्तों से जारी गिरावट का सिलसिला तोड़ा था जबकि बाजार में सावधानी बरतने की जरूरत वाले कई चुनौतीपूर्ण हालात भी थे।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved