दीपावली तक टला यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला, दीपावली बाद लागू होगा यूपीआई पर एमडीआर चार्ज
मनोज बिसारिया | 13 Oct 2026
नई दिल्ली।नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने यूपीआई पेमेंट पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) चार्ज लागू करने का फैसला दीपावली के बाद तक टाल दिया है। एनपीसीआई ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि चुनिंदा दुकानदारों को किए जाने वाले यूपीआई पेमेंट पर यह चार्ज दिवाली के तुरंत बाद लागू किया जाएगा। हालांकि इसकी नई तारीख का ऐलान बाद में किया जाएगा।बता दें कि पहले इसे इसी हफ्ते गुरुवार से लागू करने की तैयारी थी।
जानें क्यों लिया गया फैसला
त्योहारी सीजन को देखते हुए मर्चेंट संगठनों,फिनटेक कंपनियों और पेमेंट सर्विस देने वाली कंपनियों ने एनपीसीआई से इस फैसले को टालने की मांग की थी। उनका कहना था कि दिवाली के दौरान खरीदारी बढ़ती है और ऐसे समय में नए चार्ज लागू होने से ग्राहकों और कारोबारियों पर असर पड़ सकता है।इसी को देखते हुए यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में चार्ज लागू करने की तारीख आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया।
पिछले महीने लिया गया था एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला
बता दें कि पिछले महीने यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी ने 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी एमडीआर चार्ज तय किया था।आसान भाषा में समझें तो 2,000 रुपये के पेमेंट पर 8 रुपये और 10,000 रुपये के पेमेंट पर 40 रुपये का चार्ज बनता है। यह शुल्क डिजिटल पेमेंट प्रोसेस करने के बदले दुकानदारों से लिया जाता है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि कुछ दुकानदार इसका बोझ ग्राहकों पर डाल सकते हैं। वहीं 8 अक्टूबर को वित्त मंत्री ने कहा था कि यूपीआई पर एमडीआर को लेकर फैसला पेमेंट इकोसिस्टम से जुड़े पार्टीज को करना है।
दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल:छठ-दिवाली पर 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत,13 घंटे में दिल्ली टू पटना,जानें 1000 किमी का कितना किराया
वाराणसी से सवा घंटे में लखनऊ,50 मिनट में पटना, दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन ने पकड़ी रफ्तार,डीपीआर के साथ भूमि अधिग्रहण की तैयारी
एआई के दम पर बढ़ेगी विश्व की इकोनॉमी,आईएमएफ ने बढ़ाया अनुमान
इजरायल, इटली, पाकिस्तान समेत छह देशों में भारत से सस्ता है मोबाइल डेटा,जानें कहां है सबसे महंगा
नवरात्र से लेकर दिवाली तक में बाजार को खरीदारी का मिलेगा बड़ा बूस्ट,देश में 7 लाख करोड़ से अधिक का होगा कारोबार,बाजारों में खरीदारी की मची है धूम
गरीबी से निकले 49.6 करोड़ भारतीय,मगर आगे रफ्तार पड़ेगी धीमी,रोजगार और कमाई बनी बड़ी चुनौती
विश्व की चुनौतियों के बीच भारत की अर्थव्यवस्था दिखाएगी दम,अब 7.5 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान
किचन का प्याज ने बिगाड़ा बजट,लहसुन,अदरक और नींबू ने डाला महंगाई की आग में घी
भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी,चीन-अमेरिका-ब्रिटेन सब छूट जाएंगे पीछे
प्याज के दाम कम होने की उम्मीद बढ़ी,ये कर रही मोदी सरकार
ग्रामीण परिवारों की महंगाई से बढ़ी चिंता,आरबीआई के सर्वे में घटा भरोसा,आगे क्या होगा
आरबीआई का डॉलर पर शिकंजा।अचानक बदल गई रुपये की किस्मत,जानें आज कितना मजबूत
शेयर बाजार की फिर बिगड़ी चाल, जानें इस बार क्यों मचा है हाहाकार
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved