नवरात्र में बंद हुआ 300 साल पुराना चंद्रिका देवी मंदिर,बिना दर्शन किए लौट रहे श्रद्धालु
धनंजय सिंह | 13 Oct 2026
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बक्शी तालाब के 300 साल पुराने प्रसिद्ध चंद्रिका देवी मंदिर नवरात्र में बंद कर दिया गया है।मंदिर जाने वाले रास्ते में गोमती नदी का पानी आ गया है और पानी का तेज बहाव है।मंदिर के चारों ओर पानी भरा है।मंदिर से लगभग 200 मीटर दूर पुलिस ने बैरियर लगा दिया है और बोर्ड लगाकर जानकारी दी है कि बाढ़ की वजह से मंदिर में दर्शन बंद हैं।
300 साल पुराना है चंद्रिका देवी मंदिर
राजधानी लखनऊ से लगभग 30 किलोमीटर दूर कठवारा गांव में 300 साल पुराने चंद्रिका देवी मंदिर की बहुत मान्यता है।नवरात्र में श्रद्धालु दूर-दूर से मां चंद्रिका देवी का दर्शन करने आते हैं। लगभग 20 साल बाद गोमती नदी का पानी मंदिर के रास्ते में आ गया है। नवरात्र में मंदिर के रास्ते में बहुत भीड़ है,लेकिन श्रद्धालुओं को बिना दर्शन किए वापस लौटना पड़ रहा है।मंदिर प्रशासन का कहना है कि मंदिर के एक रास्ते मे बाढ़ का पानी कुछ कम हुआ है। आपको बता दें कि 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है।नवरात्रि 20 अक्टूबर को खत्म होगा।नवरात्रि के 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।
2008 के बाद बढ़ा इतना पानी
बता दें कि 2008 के बाद अब 2026 में लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर इतना बढ़ा है।प्रशासन का कहना है कि राहत की बात ये है कि पिछले 24 घंटे में गोमती नदी का जलस्तर करीब चार सेंटीमीटर तक कम हुआ है।
कुंडा के रितीश केसरवानी ने फिल्मी दुनिया में रखा कदम, हनुमान अंश से बनाई पहचान,सीएम योगी और राजा भइया से फिल्म को मिली सराहना
अयोध्या दीपोत्सव 2026:डिजिटल दौर में नजर आएगा रामायण भव्य संसार,पुष्पक विमान से फ्लोटर्स तक होंगे खास आकर्षण
पूर्वांचल के स्वाद ने भरी वैश्विक उड़ान,यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे लिट्टी-चोखा से लेकर लाल पेड़े तक के स्टाल
पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास,मिलेगी नई पहचान
7 वर्षीय नन्ही धाविका अनामिका ने 30किमी दौड़कर बापू को किया नमन, 3 घंटे 40 मिनट में पूरी की दौड़,ओलंपिक में गोल्ड जीतने का है सपना
पिंजरे में कैद हुआ 22वां तेंदुआ,उसी रात दूसरे इलाके में फिर दिखा तेंदुआ,मुरादाबाद के गांवों में मंडरा रहा खतरा
पितृ पक्ष में संगम नगरी उमड़ रहा आस्था का सैलाब, ऑनलाइन पिंडदान से विदेश में बैठे लोगों मिल रहा है पितरों का आशीर्वाद
पितरों के तर्पण के लिए प्रयागराज आने में असमर्थ श्रद्धालुओं के लिए तीर्थ पुरोहितों ने शुरू की नई पहल,ऑनलाइन करा सकेंगे तर्पण
पारुल चौधरी 3 दिन तक दिखाएंगी एशियन गेम्स में रफ्तार की पावर,कड़े संघर्ष से बनाया मुकाम
वाराणसी रोपवे का किराया तय, 10 से 50 तक का टिकट, पास पर मिलेगी 30% की छूट
कानपुर के पांच ब्रांड भारत समेत विश्व में मचा रहे तहलका, घर-घर में बोलता है इनका जादू
श्री गूदर बादशाह का देव विमान कैसे बना बुंदेलखंड का रक्षक,मऊरानीपुर जलविहार महोत्सव का अनूठा इतिहास
पितृपक्ष 2026:संगम पर उमडे़गी भीड़,इस बार सात समंदर पार से भी कर सकेंगे ऑनलाइन पिंडदान
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved