दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल:छठ-दिवाली पर 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत,13 घंटे में दिल्ली टू पटना,जानें 1000 किमी का कितना किराया


दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल:छठ-दिवाली पर 16 कोच की स्पेशल वंदे भारत,13 घंटे में दिल्ली टू पटना,जानें 1000 किमी का कितना किराया

मनोज बिसारिया | 14 Oct 2026

 

नई दिल्ली। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है।लोग अपने घरों को जाने के लिए किफायती और आरामदायक सफर के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय रेल को हमेशा की तरह तरजीह दे रहे हैं।हालात ये हैं कि छठ पूजा,दशहरा और दिवाली के लिए ट्रेनों में टिकट बुकिंग जोरों पर हैं।यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने भी कदम उठाए हैं और यात्री की सुविधा के लिए खासतौर पर दिल्ली-पटना के बीच फेस्टिव स्पेशल ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है,वो भी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन,इसकी टाइमिंग,शेड्यूल और किराये से जुड़ी तमाम डिटेल भी सामने आ गई हैं।

16 कोच वाली स्पेशल वंदे भारत

छठ पूजा,दशहरा और दीवाली में स्टेशनों पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे पहले से ही अपनी तैयारी करके रखती है,इस बार भी खासतौर पर दिल्ली से पटना रेल रूट पर इसे कंट्रोल करने के लिए बड़ा ऐलान कर दिया है। रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच 16 कोच वाली वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है, जो 16 अक्टूबर से संचालित होने वाली है।

13 घंटे में दिल्ली से पटना

दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत ट्रेन लगभग 994 किलोमीटर का सफर लगभग 13 घंटे में पूरा करेगी। नई दिल्ली से वंदे भारत स्पेशल रवाना होकर रास्ते में अलीगढ़,कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज,पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन,बक्सर और आरा में रुकेगी,इसके बाद ट्रेन रात पटना सिटी स्टेशन पर पहुंचेगी। दिल्ली से ये सुबह 8:35 बजे खुलेगी रात 9:30 बजे पटना पहुंचेगी।

दोनों ओर से 18-18 फेरे लगाएगी

दिल्ली से पटना के बीच स्पेशल वंदे भारत ट्रेन संख्या 02252/02251 है।ये त्योहारी सीजन में दोनों ओर से 18-18 फेरे लगाएगी।ट्रेन संख्या 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल 16 और 18 अक्टूबर को संचालित की जाएगी,जबकि 21 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार इसे ऑपरेट किया जाएगा,इसके अलावा ट्रेन संख्या 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 17 और 19 अक्टूबर को चलेगी और फिर 22 अक्टूबर से 26 नवंबर प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को संचालित होगी।

पटना से दिल्ली के लिए ये है टाइमिंग

जहां दिल्ली से पटना ये स्पेशल वंदे भारत सुबह 8.35 बजे खुलकर रात 9.30 बजे पहुंचेगी।तो वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 02251 पटना जंक्शन से सुबह 10 बजे खुलेगी और आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल और अलीगढ़ होते हुए रात 11:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

कितना हो सकता है किराया

दिल्ली-पटना स्पेशल वंदे भारत ट्रेन के लिए टिकट बुकिंग प्रोसेस 15 अक्टूबर से शुरू होगा और इसके अनुमानित किराये की बात करें, तो AC चेयर कार का किराया भोजन सहित करीब 2,575 से 2,600 रुपए हो सकता है. वहीं एग्जीक्यूटिव चेयर कार के लिए भोजन सहित किराया करीब 4,650 से 4,680 रुपए रखा जा सकता है।भोजन का विकल्प टिकट बुक करते समय ही चुनना होगा।भोजन नहीं लेने पर टिकट कुछ सस्ता हो सकता है।


add

अपडेट न्यूज


भारत से सुपरहिट
Beautiful cake stands from Ellementry

Ellementry

© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved