बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म,दीपावली से पहले गंगा नदी में चलेगी वाटर मेट्रो
मनोज बिसारिया | 14 Oct 2026
पटना।गंगा में वाटर मेट्रो की शुरूआत दशहरा बाद और दीपावली से पहले होने की उम्मीद है।एक साल पहले पटना पहुंचे लगभग 12 करोड़ रुपए के जहाज एमवी गोमधरकुंवर को चार्ज करने के लिए एनआइटी और दीघा घाट पर दो चार्जिंग स्टेशन तैयार है।
भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी का कहना है कि जहाज को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जिंग के साथ डीजल सिस्टम रेडी है।स्लो चार्जिंग सिस्टम का अभी ट्रायल चल रहा है। यह ट्रायल सफल होते ही गंगा में वाटर मेट्रो के पहले जहाज का परिचालन शुरू हो जाएगा।गंगा में वाटर मेट्रो का परिचालन पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाना है। गत वर्ष ही दशहरा के अवसर पर इस जहाज को चलाने की योजना बनायी गयी थी।
गंगा में वाटर मेट्रो शुरू करने के लिए कोलकाता के हावड़ा स्थित हुगली नदी के तट पर हुगली कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा तैयार इलेक्ट्रिक जहाज एमवी गोमधरकुंवर अभी गंगा तट पर खड़ा है। 42 मीटर लंबे और 75 यात्रियों की क्षमता वाले इस वातानुकूलित और बेहद आकर्षक जहाज को लोग कौतुहलता के साथ केवल निहार रहे हैं।
IWAI के अधिकारी ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एमवी गोमधरकुंवर जहाज 27 सितंबर 2025 को पटना पहुंचा था। इसका गंगा में सफल ट्रायल हो चुका है।इस इलेक्ट्रिक जहाज का इंजन डीजल और बिजली से चलता है।डीजल सिस्टम के साथ बिजली से चार्ज होने वाला फास्ट सिस्टम सफलतापूर्वक काम कर रहा है। महज आधे घंटे में फुल चार्ज होने के बाद एक से डेढ़ घंटा बिना रुके जहाज चलेगा।उन्होंने बताया कि स्लो चार्जिंग सिस्टम भी चार्ज करने के लिए लगाया गया है। इस सिस्टम से एक बार फुल चार्ज होने के बाद जहाज पांच से छह घंटे तक चलेगा। इसी व्यवस्था के सफलता पूर्वक क्रियान्वयन को लेकर कंपनी के अभियंता की टीम लगी है।
ब्रिटिश संसद में वर्ल्ड पीस ऑर्गेनाइजेशन का भव्य शुभारंभ, महामनीषी स्वामी निरंजन महाराज बने अंतरराष्ट्रीय महासचिव
लखनऊ में बनेगा देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन,जमीन से 38 मीटर नीचे दौड़ेगी मेट्रो,टूटेगा हावड़ा का रिकॉर्ड
काशी एयर शो में रोमांचित करेंगे 200 कलाकार,नमो घाट पर हर आधे घंटे में बदलेगा नजारा
एतिहासिक तिगरी मेला और गढ़मुक्तेश्वर के संगम पर मंडराए असमंजस के बादल,गंगा किनारे बनेंगे 4948 अस्थायी शौचालय
गंगा की लहरों में डॉल्फिन का जलवा,सुल्तानगंज से बटेश्वर स्थान तक रोमांचक नजारा
कुंडा के रितीश केसरवानी ने फिल्मी दुनिया में रखा कदम, हनुमान अंश से बनाई पहचान,सीएम योगी और राजा भइया से फिल्म को मिली सराहना
नवरात्र में बंद हुआ 300 साल पुराना चंद्रिका देवी मंदिर,बिना दर्शन किए लौट रहे श्रद्धालु
अयोध्या दीपोत्सव 2026:डिजिटल दौर में नजर आएगा रामायण भव्य संसार,पुष्पक विमान से फ्लोटर्स तक होंगे खास आकर्षण
पूर्वांचल के स्वाद ने भरी वैश्विक उड़ान,यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में सजेंगे लिट्टी-चोखा से लेकर लाल पेड़े तक के स्टाल
पीएम मोदी वाराणसी में करेंगे आनंद काशी टाउनशिप का शिलान्यास,मिलेगी नई पहचान
7 वर्षीय नन्ही धाविका अनामिका ने 30किमी दौड़कर बापू को किया नमन, 3 घंटे 40 मिनट में पूरी की दौड़,ओलंपिक में गोल्ड जीतने का है सपना
पिंजरे में कैद हुआ 22वां तेंदुआ,उसी रात दूसरे इलाके में फिर दिखा तेंदुआ,मुरादाबाद के गांवों में मंडरा रहा खतरा
पितृ पक्ष में संगम नगरी उमड़ रहा आस्था का सैलाब, ऑनलाइन पिंडदान से विदेश में बैठे लोगों मिल रहा है पितरों का आशीर्वाद
Ellementry
© Copyright 2019 | Vanik Times. All rights reserved